Explained Mamata Banarjee Government Scheme: पश्चिम बंगाल सरकार की नवजात बच्चों से जुड़ीं योजनाएं नवजात मृत्यु दर को कम करने, कुपोषण और एनीमिया से निपटने और विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शिशु साथी योजना योजना को बढ़ावा देते हुए कहा था कि स्वस्थ हृदय स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी है। यह योजना विशेष रूप से उन नवजात शिशुओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें जन्मजात हृदय रोग हो।
इसके अलावा बंगाल सरकार की ओर से और भी नवजात शिशुओं की देखभाल, स्वास्थ्य और पोषण से संबंधित कई योजनाएं और कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें से कुछ प्रमुख योजनाएं और पहल निम्नलिखित हैं, जो नवजात शिशुओं की भलाई को बढ़ावा देती हैं:
शिशु साथी योजना (Sishu Sathi Scheme)
शिशु साथी योजना पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 2013 में शुरू की गई योजना है, जिसके तहत सरकारी अस्पतालों में हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की मुफ्त सर्जरी की सुविधा प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को जीवन रक्षक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
क्या-क्या दस्तावेज जरूरी: योजना के तहत लाभ लेने के लिए आधार कार्ड, वोटर कार्ड, आय प्रमाण पत्र और बीपीएल कार्ड जैसे दस्तावेज आवश्यक हैं। आवेदन के लिए पश्चिम बंगाल के स्थानीय निवासी होने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की जरूरत होती है।
स्वास्थ्य साथी योजना (Swasthya Sathi Scheme)
शिशु साथी योजना पश्चिम बंगाल सरकार की एक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो 1 दिसंबर 2020 से लागू है। यह योजना सभी परिवारों को कवर करती है और इसमें नवजात शिशुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाएं भी शामिल हैं। इस योजना के तहत स्मार्ट कार्ड के माध्यम से सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलता है। इसके अलावा प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य कवर में नवजात शिशुओं के लिए अस्पताल में इलाज, सर्जरी और अन्य चिकित्सा सुविधाएं शामिल है। यह योजना नवजात शिशुओं की मृत्यु दर को कम करने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की स्वास्थ्य देखभाल को बेहतर बनाने में मदद करती है।
यूनिसेफ के सहयोग से शिशुओं से जुड़े कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल सरकार के साथ मिलकर यूनिसेफ बंगाल में प्रजनन, मातृ, नवजात शिशु और बाल स्वास्थ्य (RMNCH) से संबंधित कार्यक्रम चलाता है। इनमें नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल इकाइयों (SNCU) को मजबूत करना और स्तनपान को बढ़ावा देना शामिल है। इसके तहत नवजात मृत्यु दर को कम करने के लिए विशेष देखभाल इकाइयों में सुधार कार्यक्रम चलाए जाते हैं।
जन्म के पहले घंटे में स्तनपान को प्रोत्साहन
इसके अलावा जन्म के पहले घंटे में स्तनपान को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम चलाए जाते हैं। आंकड़े बताते हैं कि वर्तमान में केवल 47.5% नवजात शिशुओं को जन्म के पहले घंटे में स्तनपान कराया जाता है। इसके अलावा टीकाकरण और पोषण कार्यक्रमों के माध्यम से नवजात शिशुओं में कुपोषण और एनीमिया को कम करना भी इन कार्यक्रमों का लक्ष्य है।
यूनिसेफ के प्रयासों ने ग्रामीण-शहरी असमानताओं को कम करने और नवजात शिशुओं की देखभाल में सुधार करने में मदद की है, हालांकि केवल 42% लड़कियों को विशेष देखभाल इकाइयों में भर्ती कराया जाता है, जो लैंगिक असमानता को दर्शाता है।
संबंधित खबरें
'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
17 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
19 hrs agoनोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
3 days agoबंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
3 days ago'3 महीने में सुलझाएं TMC गुटों का चुनाव चिह्न विवाद…', सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को दिए कड़े आदेश
3 days ago'वर्दी छोड़कर बीजेपी का झंडा थाम ले पुलिस', कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी
5 days agoममता बनर्जी गुट के MLA कुणाल घोष की कार पर हमला, शीशे पर फेंके अंडे-पत्थर
5 days agoआसनसोल में बालू की कीमत पर प्रशासन का बड़ा फैसला, ट्रैक्टर का घाट मूल्य ₹1,200 तय
7 days agoTMC के नाम और चुनाव चिह्न पर फैसले में कितना वक्त…? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगी टाइमलाइन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines