हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या ममता के लिए सौरव गांगुली ने यूसुफ पठान को इस्तीफा देने को कहा था? दादा ने बताया सच

पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय नई हलचल मच गई जब खबरें सामने आईं कि सौरव गांगुली ने ममता बनर्जी की ओर से TMC सांसद यूसुफ पठान को बहरामपुर सीट छोड़ने के लिए कहा था. एक बंगाली दैनिक ने दावा किया कि टीएमसी ने सौरव गांगुली का इस्तेमाल करके यूसुफ पठान से ममता बनर्जी के लिए बहरामपुर सांसद पद से इस्तीफा देने को कहा. गांगुली ने इस रिपोर्ट का खंडन किया और कहा कि इसे सच्चाई की अनदेखी करते हुए प्रकाशित किया गया है.

विज्ञापन
Credit: News24

बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद TMC चीफ ममता बनर्जी को लेकर ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि वो उपचुनाव के जरिए संसद में एंट्री ले सकती हैं. एक बंगाली दैनिक में छपी रिपोर्ट में दावा किया गया कि तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की मदद ली थी ताकि वो पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को बहरामपुर सांसद पद से इस्तीफा देने के लिए मना सकें और ममता बनर्जी वहां से उपचुनाव लड़ सकें. हालांकि, गांगुली ने अब इन सनसनीखेज दावों का खंडन करते हुए इन्हें मनगढंत बताया है.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को झटका देंगे TMC के 22 सांसद, 16 के फोन बंद, काकोली घोष कर रहीं लीड

सौरव गांगुली ने जारी किया लेटर

सौरव गांगुली ने एक लेटर जारी करते हुए कहा कि ‘आनंद बाजार पत्रिका’ के फर्स्ट पेज पर जो आर्टिकल पब्लिश हुआ, उसमें उनपर गलत आरोप लगाया गया था कि उन्होंने बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र के मौजूदा सांसद श्री यूसुफ पठान से अपनी ओर से संपर्क किया था. सौरव गांगुली ने लिखा कि पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संबंध में ये आरोप लगाया गया था कि उन्होंने उनकी ओर से यूसुफ पठान से संपर्क किया था और उन्हें ये संदेश दिया था कि वो अपने सांसदीय क्षेत्र से से इस्तीफा दे दें ताकि ममता बनर्जी आगामी उपचुनाव लड़ सकें. लेख में ये भी आरोप लगाया गया था कि यूसुफ पठान सौरव गांगुली की बात मानने के लिए तैयार नहीं थे. जिसपर पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि ये सभी आरोप झूठ हैं. उन्होंने मीडिया से अनुरोध करते हुए कहा कि वो छपी और प्रकाशित की गई खबरों की सच्चाई जाने बिना अफवाहों और अटकलों पर विश्वास न करें.

विज्ञापन

बहरामपुर सीट पर टीएमसी की नजर?

सूत्रों के मुताबिक, टीएमसी मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर सीट पर नजर गड़ाए हुए है. पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने 2024 में दिग्गज कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को हराकर इस सीट पर जीत हासिल की थी, जो एक तरह से ‘जायंट किलर’ साबित हुई. टीएमसी इसे ममता के लिए सुरक्षित सीट मानती थी क्योंकि बहरामपुर में मुस्लिम आबादी 50-52 प्रतिशत है जो पार्टी के मेन वोटर्स हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि पार्टी ने गांगुली से संपर्क करके ममता का संदेश पठान तक पहुंचाने और उनसे बहरामपुर सीट खाली करने का आग्रह करने को कहा ताकि ममता आगामी उपचुनाव लड़ सकें.

ये भी पढ़ें: TMC की नई टीम तैयार, नेता विपक्ष पर हाई कोर्ट जाएंगी ममता बनर्जी; बैठक में लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola