हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शादी का झांसा देकर 15 लाख की ठगी, किन्नर ने दर्ज कराई शिकायत

दुर्गापुर में प्रेम और शादी का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया, हावड़ा की किन्नर की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. पढ़िए पश्चिम बंगाल से अमर देव पासवान की रिपोर्ट.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. हावड़ा की रहने वाली एक किन्नर ने दुर्गापुर निवासी अपने प्रेमी रजत दास पर 15 लाख रुपये की ठगी का गंभीर आरोप लगाया है. इस संबंध में पीड़िता ने दुर्गापुर के कोकोवेन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2017 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी. रजत दास ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, जिसे स्वीकार करने के बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला बढ़ा और दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान किया. इसके बाद सोशल मीडिया से ज्यादा फोन पर बातचीत होने लगी.

यह भी पढ़ें;कौन हैं TMC से निकाले विधायक हुमायूं कबीर? बाबरी मस्जिद पर बयान देने पर ममता बनर्जी ने पार्टी से निकाला

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्रेम में बदल गया. दोनों ने एक-दूसरे से मुलाकात करनी शुरू की और साथ जीवन बिताने का वादा भी किया. पीड़िता का कहना है कि उसकी अन्य किन्नर साथियों ने उसे कई बार सावधान किया था, लेकिन उसने प्रेम में भरोसा कर उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया.

आरोप है कि रजत दास ने समय-समय पर अलग-अलग बहाने बनाकर उससे पैसे लिए और कई सामान भी खरीदे. बाद में उसने व्यवसाय शुरू करने के नाम पर 15 लाख रुपये की मांग की. पीड़िता का दावा है कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गया.

विज्ञापन

होश में आने पर जब उसे ठगी का एहसास हुआ तो वह रोती-बिलखती अपनी साथियों के पास पहुंची. इसके बाद उसकी अन्य किन्नर साथियों ने उसे दुर्गापुर लाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई और न्याय की मांग की.
फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी.

यह भी पढ़ें;पश्चिम बंगाल के राज्यपाल बोस का बड़ा फैसला, राजभवन का नाम बदलकर किया ‘लोक भवन’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola