Election Commission: भारत के चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में सुरक्षा संबंधी बढ़ती चिंताओं को देखते हुए कोलकाता पुलिस कमिश्नर को विशेष पत्र भेजा है. आयोग का कहना है कि 24 नवंबर 2025 को पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय में एक गंभीर सुरक्षा चूक हुई. जिसकी जानकारी मीडिया में भी व्यापक रूप से सामने आई. आयोग के अनुसार, उस समय कार्यालय में मौजूद सुरक्षा व्यवस्था इस तरह की स्थिति को संभालने के लिए पर्याप्त नहीं थी. इस घटना ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अतिरिक्त CEO, संयुक्त CEO, उप CEO सहित कार्यालय में कार्यरत अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा को संभावित खतरे में डाल दिया. जिसे लेकर आयोग ने गंभीर आपत्ति जताई है.
CEO के अधिकारियों और कर्मचारियों कराई जाए सुरक्षा व्यवस्था मुहैया
चुनाव आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि पुलिस तत्काल प्रभाव से CEO कार्यालय में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे. इसके साथ ही उनके आवासों पर और कार्यालय आने-जाने के दौरान भी पूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए. आयोग ने यह भी कहा है कि इस तरह की घटना लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के लिए चिंता का विषय है और सुरक्षा में इस प्रकार की कमी किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है. इसलिए, राज्य पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वह सुरक्षा चूक के हर पहलू की जांच करते हुए ठोस कदम उठाए.
कोलकाता पुलिस को 48 घंटे के रिपोर्ट भेजने का आदेश
आयोग ने आगे निर्देश जारी करते हुए कहा है कि SIR गतिविधियों और राज्य में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा की संवेदनशीलता में वृद्धि होना स्वाभाविक है. इसलिए उचित सुरक्षा वर्गीकरण तय किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी कोई भी घटना दोबारा न हो. चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर से 48 घंटे के भीतर विस्तृत एक्शन रिपोर्ट भेजने को भी कहा है. आयोग ने यह भी दोहराया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं व चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े अधिकारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए. ताकि चुनावी कार्य बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो सकें.
यह भी पढ़ें- ‘मुझ पर हमला हुआ तो पूरा भारत हिला दूंगी…’, SIR को लेकर ममता बनर्जी की चेतावनी
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
1 day agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
1 day ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
1 day agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
2 days agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
2 days agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
5 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
6 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
6 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
8 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines