हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

हेलीकॉप्टर खरीद घोटाले में फंसी टीएमसी? सुबह से ईडी की छापेमारी जारी

ईडी ने कथित 160 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन और हेलीकॉप्टर खरीद मामले में कोलकाता समेत पांच ठिकानों पर छापेमारी की. जांच में टीएमसी से जुड़ी फंडिंग और विमान-हेलीकॉप्टर खरीद की पड़ताल की जा रही है.

विज्ञापन
Credit: News24

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित वित्तीय अनियमितताओं, अवैध धन संग्रह और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के खातों से संदिग्ध फंड ट्रांसफर के मामले में मंगलवार सुबह से कोलकाता और आसपास के पांच ठिकानों पर छापेमारी शुरू की. कार्रवाई एविएशन से जुड़ी केयरवेल ग्रुप की कंपनियों और उनके निदेशकों के परिसरों पर की जा रही है. ईडी के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि अप्रैल 2023 से जून 2026 के बीच टीएमसी के खातों से करीब 160 करोड़ रुपये केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों को ट्रांसफर किए गए. इसके बाद कंपनी ने 82.96 करोड़ रुपये एक और नवगठित संबद्ध कंपनी को भेजे.

ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, सबसे भरोसेमंद शख्स ने छोड़ा साथ, TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा

ED का दावा

जांच एजेंसी का दावा है कि इस धन का बड़ा हिस्सा Embraer Legacy 600 विमान और Agusta 109 SP हेलीकॉप्टर खरीदने में इस्तेमाल किया गया. इन दोनों की खरीद पर करीब 112 करोड़ रुपये खर्च किए गए. ईडी ने ये भी दावा किया है कि हेलीकॉप्टर की खरीद में कुछ विदेशी फंडिंग का भी इस्तेमाल हुआ, जबकि ज्यादातर राशि सीधे टीएमसी के खातों से आई थी. ईडी के मुताबिक, सबसे अहम बात यह है कि जिन विमान और हेलीकॉप्टर की खरीद कथित तौर पर टीएमसी के फंड से की गई, उन्हें बाद में टीएमसी को ही किराये पर उपलब्ध कराया गया. इसके बाद विमान और हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल के नाम पर पार्टी से बड़ी रकम का भुगतान किया गया. जांच एजेंसी का कहना है कि प्रथम दृष्टया पूरा वित्तीय लेनदेन संदिग्ध प्रतीत होता है और ऐसा लगता है कि वास्तविक उद्देश्य और लाभार्थियों को छिपाने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई थी. फिलहाल ईडी मामले की विस्तृत जांच कर रही है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कौन हैं अरूप रॉय? जो बने TMC के नए अध्यक्ष, जानें बागियों ने ममता बनर्जी को कौन-सा नया पद किया ऑफर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola