पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज की दूसरे साल की छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है. पीड़िता ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है. पीडिता के पिता ने बताया कि उसे फोन करके बेटी के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी दी गई.
पीडिता के पिता का कहना है कि रात 10 बजे उसकी सहेली ने हमें फोन करके बताया कि आपकी बेटी के साथ बलात्कार हुआ है. हम जलेश्वर में रहते हैं. मेरी बेटी यहां पढ़ती थी. कल उसका एक सहपाठी उसे खाने के बहाने बाहर ले गया था, लेकिन जब दो-तीन और आदमी आए तो उसने उसे छोड़ दिया और भाग गया. उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया. यह घटना रात 8 से 9 बजे के बीच हुई. हॉस्टल बहुत दूर था और वो यहां खाना खाने आई थी. सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं. इतनी गंभीर घटना हुई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. यहां कोई व्यवस्था नहीं है, कोई प्रतिक्रिया नहीं है.
दुर्गापुर में मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ हुई दरिंदगी को लेकर आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्या पीड़िता के पिता का कहना है कि वे डॉक्टर हैं, समाज के प्रथम श्रेणी के नागरिक हैं और वे (सरकार) उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकती. यह प्रशासन अभी भी पीड़िता पर ही सारे सवाल उठाता है, जो लोग उनकी रक्षा करने की क्षमता नहीं रखते, उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पदों से इस्तीफा देना चाहिए लेकिन, ये लोग लालची हैं.
यह भी पढ़ें: ‘यह तृणमूल कांग्रेस की असंवेदनशीलता…’, भाजपा नेताओं पर हुए हमले पर पीएम मोदी ने दिया बयान
उन्होंने कहा कि यह प्रशासन अपना काम ठीक से नहीं कर रहा है, इसीलिए ये सारी घटनाएं आए दिन हो रही हैं. इतना कुछ होने के बावजूद, एक राष्ट्रीय रिपोर्ट (NCRB) आई है जिसमें पश्चिम बंगाल को सबसे सुरक्षित बताया गया है. इसे सबसे सुरक्षित राज्य बताते हुए नंबर एक का दर्जा दिया गया है. हम उन लोगों को चुनौती देंगे जो ये रिपोर्ट तैयार करते हैं. वे ये रिपोर्ट कैसे बनाते हैं? पश्चिम बंगाल इस रिपोर्ट में नंबर एक पर कैसे आता है.
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
2 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
18 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
3 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
4 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
4 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
6 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
7 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
10 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines