Delhi News: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 2021 ITBP कांस्टेबल परीक्षा लीक मामले में भारतीय मनोमिति संस्थान (IIP) के 3 निदेशकों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 3 निदेशकों में अमिताव रॉय, सुभेंदु कुमार पॉल और जयदीप गोस्वामी को कोलकाता पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया हैं, जबकि 2 अन्य लोगों एक सलाहकार और एक प्रिंटर को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया हैं. इस मामले में नई दिल्ली ITBP कमांडेंट भर्ती कुशाल कुमार द्वारा की गई शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद जांच शुरू की गई थी.
2021 ITBP कांस्टेबल परीक्षा लीक का मामला
शिकायत करते हुए ITBP कमांडेंट भर्ती ने आरोप लगाया था कि पश्विमी बंगाल के कोलकाता स्थित एवरग्रीन प्लाजा में स्थित भारतीय मनोमिति संस्थान (IIP) को निविदा के माध्यम से निकाली गई ITBP पदों के लिए लिखित परीक्षा का संचालन करने के लिए Outsource किया गया था. हालांकि परीक्षा शुरू होने से पहले, प्रश्न पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया था और ITBP के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्राप्त हुआ था. परीक्षा शुरू होने के बाद पेपर के व्हाट्सएप पर भेजे गए पेपर का मिलान असली प्रश्न पत्र से किया गया. ITBP की आंतरिक जांच में सामने आया कि प्रश्न पत्र लीक हो गया था और परीक्षा शुरू होने से पहले उम्मीदवारों को भेजा गया था. जांच के बाद यह मामला दर्ज किया गया था.
यह भी पढ़ें- Bihar: UKSSSC पेपर लीक मामले का मुख्य आरोपी खालिद गिरफ्तार, बहन साबिया पर भी एक्शन
पुलिस ने 3 डायरेक्टरों सहित 5 लोगों को किया गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अनुसार, जांच के दौरान ITBP और आरोपी कंपनी IIP दोनों से जवाब मांगे गए थे. अनुबंध और एमओयू सहित सभी दस्तावेज जब्त कर लिए गए थे. IIP के कर्मचारियों की जांच की गई. बताया गया कि कर्मचारियों में से एक ने कहा कि निदेशक अमिताव रॉय और उनके सहयोगी उल्लंघन के लिए जिम्मेदार थे और परीक्षा प्रक्रिया को किसी अन्य कंपनी को आउटसोर्स कर दिया गया था. पुलिस टीम द्वारा तीनों निदेशकों अमिताव रॉय, शुभेंदु कुमार पॉल और जयदीप गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद आरोपियों को 20 सितंबर, 2025 को अदालत में पेश किया गया था. पुलिस ने बताया कि हिरासत में पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पूरे रैकेट में कंसल्टेंट और प्रिंटर की भूमिका का खुलासा किया. जिसके बाद पुलिस ने रोहित राज (IIP Consultant) और धर्मेंद्र (Printer) को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में पुलिस अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- Bihar: सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 राज्यों में ED का सर्च ऑपरेशन जारी
संबंधित खबरें
कोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
4 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
1 day agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
1 day agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
2 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
5 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
5 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
5 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
5 days agoबारिश के बीच बढ़ी भीड़ और..., कोलकाता के दुर्गा पूजा में कैसे हुआ हादसा?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines