Live Updates
टीएमसी दूसर स्थान पर
डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा सीट से बीजेप की उम्मीदवार शिखा चटर्जी जीत के करीब हैं. वहीं, टीएमसी के रंजन सिल शर्मा अपना दूसरा स्थान बनाए हुए हैं.
बीजेपी ने 190 का आंकड़ा किया पार
बीजेपी, बंगाल में लगातार टीएमसी को पीछे छोड़ अपनी बढ़त बनाई हुई है. अभी वोटों की गिनती जारी है और अब तक बीजेपी 190 का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं, टीएमसी का शतक खत्म होता दिखाई दे रहा है.
बीजेपी ने फिर दिखाई बढ़त
डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा सीट पर एक बार फिर बीजेपी आगे है और शिखा 47922 वोटों से पहला स्थान प्राप्त कर चुकी हैं. अब सबकी नजर फाइनल रिजल्ट पर टिकी है.
बीजेपी ने 187 सीटों पर बनाई बढ़त
पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है. बीजेपी के उम्मीदवार 189 सीटों पर आगे चल रहे हैं. बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. वहीं, सत्ताधारी टीएमसी के उम्मीदवार 99 विधानसभा सीटों पर लीड बनाए हुए है.
बीजेपी की 181 सीटों का आंकड़ा पार
बंगाल में बीजेपी की सीटों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बीजेपी ने अब 181 सीटों पर लीड ले ली है. वहीं, टीएमसी 105 सीटों पर आगे चल रही है. लेफ्ट के उम्मीदवार दजो सीटों पर आगे चल रहे हैं.
बीजेपी की शिखा चटर्जी 2898 से आगे
दूसरे चरण की काउंटिंग में बीजेपी की शिखा 6 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. वहीं, 3646 पाकर रंजन सिल शर्मा दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज कर चुके हैं.
बंगाल में बीजेपी जीत की ओर
बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. अब तक के रुझानों में बीजेपी 173 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, टीएमसी 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. लेफ्ट दो और अन्य एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.
बीजेपी ने 160 का आंकड़ा किया पार
बंगाल के दूसरे चरण की काउंटिंग के बाद बीजेपी ने 160 का आंकड़ा पार कर लिया है. बहुमत का आंकड़ा 147 का है और भाजपा 160 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं, टीएमसी 121 सीटें के आसपास है.
बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में टांके की टक्कर
ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने फिर से कमबैक किया है. टीएमसी ने अब 121 सीटों पर बढ़त बना ली है. बीजेपी की बढ़त अब बहुमत के आंकड़े से नीचे आ गई है. बीजेपी की लीड 150 के पार पहुंच गई थी, जो अब 139 पर आ गई है.
डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा पर वोटों की गिनती जारी
लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, BJP प्रत्याशी Sikha Chatterjee सबसे आगे हैं. वहीं, AITC प्रत्याशी Ranjan Sil Sharma दूसरे नंबर पर हैं.
West Bengal Election Results :रुझानों में टीएमसी पीछे, बीजेपी आगे!
बंगाल के जो रुझान सामने आए हैं उसमें बीजेपी रुझानों के करीब पहुंच गई है. बहुमत का आंकड़ा 147 का है और भाजपा 144 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं टीएमसी 101 सीट पर आगे हैं.
BJP बहुमत के गरीब
बीजेपी ने टीएमसी को पीछे छोड़ दिया है और बहुतम के करीब अपना आंकड़ा दर्ज किया है. लगभग 11 सीटों से बीजेपी आगे चल रही है.
West Bengal Assembly Election Result 2026: ECI का आधिकारिक डाटा
Vidhansabha Chunav Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव में सुबह 9 बजे तक के रुझान
अबतक बंगाल के शुरुआती रुझानों के बाद टीएमसी अपनी बढ़त बनाए हुए है. वहीं, बीजेपी ने अपना शतक पार कर लिया है और कांग्रेस सिर्फ 2 सीट अपने नाम कर पाई है.
बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर
वोटों की गिनती जारी है और बीजेपी और टीएमसी दोनों एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं. बीजेपी ने 120 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है.
बीजेपी ने मार किया शतक
TMC का पीछा करते हुए बीजेपी ने भी शतक पूरा कर 116 सीटें अपने नाम करने का आंकड़ा सामने आया है.
West Bengal Assembly Election Vote Counting: कांग्रेस के हिस्से अबतक 2 सीटें
कांग्रेस को मिली 2 सीटें, तृणमूल कांग्रेस 114 सीटों के साथ आगे, भाजपा के हिस्से अबतक 98 सीटें.
TMC ने BJP को पीछे छोड़ा
बंगाल की सीटों के लिए मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में टीएमसी 113 सीटों से बीजेपी से आगे है. वहीं, कांग्रेस सिर्फ खाता खोलती नजर आ रही है.
बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर
बंगाल की सीटों के लिए मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. वहीं, कांग्रेस का खाता खुलता नजर आ रहा है.
कांग्रेस का नहीं खुला खाता, टीएमसी चल रही आगे
पश्चिम बंगाल की कुल 293 सीटों में से 25 सीटों पर रुझान सामने आए हैं. TMC 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं BJP 14 सीटों पर आगे है. कांग्रेस, लेफ्ट, AIMIM और दूसरे दलों का अभी खाता तक नहीं खुला है.
Bengal Chunav Results: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू
बंगाल से लेकर असम और तमिलनाडु तक, पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी की गई है. कुछ ही देर में तस्वीरें साफ होने लगेंगी.
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी का बड़ा अपडेट
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने राज्य में विधानसभा चुनाव की मतगणना पर अहम अपडेट दिया है. उनके अनुसार, सभी जगह मतगणना के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं. उनका मुकाबला भाजपा से है और नतीजों से ये साफ हो जाएगा.
बंगाल में चुनावी मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी. यहां मुख्य मुकाबला बंगाल की राज्य की सत्ताधारी टीएमसी और राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच है.
8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
आज 4 मई यानी सोमवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस दौरान 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती होगी, वहीं, दक्षिण 24 परगना के फलता में दोबारा मतदान होना बाकी है. वोटों की गिनती सुबह करीब 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट से शुरुआत होगी, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती की जाएगी.
Dabgram-Fulbari Assembly Election Result 2026: डाबग्राम-फुलबाड़ी सीट सिलीगुड़ी के पास स्थित एक तेजी से विकसित होता हुआ क्षेत्र है. यहां शहरी और अर्ध-ग्रामीण मतदाता मिलकर चुनावी परिणाम तय करते हैं. मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती हो चुकी है. शुरुआती रुझानों में BJP, TMC और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंतिम में तस्वीर साफ हो चुकी है और BJP ने अपने नाम ताज कर लिया है. बता दें, आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी थी, वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान लगातार बदले, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक बन गया था.
शिखा चटर्जी ने नाम हुआ ताज
डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार शिखा चटर्जी ने चुनावी मैदान में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई. इस सीट पर उन्होंने अपने समर्थकों के बीच मजबूत पकड़ दिखाई और कड़ा मुकाबला पेश किया. डाबग्राम-फुलबाड़ी में उनका प्रदर्शन चर्चा का विषय रहा, जहां उन्होंने विरोधियों को कड़ी टक्कर दी.
डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा चुनाव के प्रमुख दावेदार
पश्चिम बंगाल की डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा सीट इस बार फिर चर्चा में है. सिलीगुड़ी के पास स्थित यह सीट रणनीतिक रूप से अहम मानी जाती है, जहां शहरी और ग्रामीण वोटरों का मिश्रण चुनाव को रोचक बनाता है.
- तृणमूल कांग्रेस (TMC)- रंजन सिल शर्मा
- भारतीय जनता पार्टी (BJP)- शिखा चटर्जी
- वाम दल (CPI-M)- दिलीप सिंह
कब हुआ मतदान?
डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा सीट पर मतदान 29 अप्रैल 2026 को हुआ था. मतदान के दिन लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में वोटिंग हुई थी.
किन पार्टियों के बीच मुकाबला?
इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस के बीच रहा है. पिछले कुछ चुनावों की तरह इस बार भी यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे नतीजे बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं. यह मुकाबला काफी भावनात्मक बताया जा रहा है, क्योंकि टीएमसी उम्मीदवार रंजन शील शर्मा, बीजेपी विधायक शिखा चटर्जी को अपनी राजनीतिक मां मानते हैं.
2021 में क्या था हाल?
2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला था. शिखा चटर्जी ने दो बार के MLA गौतम देब को 27,539 वोटों से हरा दिया, और CPI(M) के दिलीप सिंह 6.95 परसेंट वोटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए, जबकि तृणमूल को 39.20 परसेंट और BJP को 49.85 परसेंट वोट मिले थे.
संबंधित खबरें
चावल के दाने पर मां दुर्गा की तस्वीर, छोटन का विश्व रिकॉर्ड का सपना
2 days agoबंगाल: कांग्रेस-ममता को झटका, उपचुनाव में नंदीग्राम-रेजीनगर सीट BJP के नाम
3 days agoTMC के 10 बागी सांसद कहां हुए गायब? ओम बिरला के नोटिस का नहीं दिया जवाब
3 days agoउपचुनाव: नंदीग्राम सीट पर हसी रानी की जीत, सीएम सुवेंदु ने दी बधाई
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
5 days agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
5 days agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
5 days agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
6 days agoहुमायूं कबीर पर एक्शन, उपचुनाव के बीच गिरफ्तार हुए AJUP विधायक
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines