पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार रात दुर्गा पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा होने से अफरा-तफरी मच गई. शुरुआती जानकारी के अनुसार कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक भीड़ बढ़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. बारिश से बचने के लिए बाहर मौजूद लोग पंडाल के भीतर जाने लगे. पहले से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के कारण वहां भीड़ का दबाव बढ़ गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बारिश से बचने के लिए भीड़ अंदर जाने लगी और बाहर निकलने का रास्ता काफी संकरा था.
बारिश के बीच बढ़ी भीड़, कैसे हुआ हादसा?
इसी बीच पंडाल के एक हिस्से के ढहने की भी खबर है. पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार हादसे में 17 लोगों के मौत की हो गई है और करीब 25 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में पिछले तीन-चार दिनों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी. पंडाल की लोकप्रियता के कारण यहां लगातार लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. हादसे के समय भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसी दौरान बारिश शुरू होने पर बाहर खड़े श्रद्धालु भीगने से बचने के लिए पंडाल के अंदर जाने लगे.
अचानक लोगों की आवाजाही बढ़ने से पहले से मौजूद भीड़ पर दबाव बढ़ गया. सीमित जगह में लोगों के एक साथ पहुंचने के कारण हालात बिगड़ गए और कुछ ही देर में वहां अफरा-तफरी फैल गई. इसी दौरान पंडाल का एक हिस्सा गिर गया. हालांकि, ढांचा गिरने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कोलकाता हादसे की मुख्य वजह जांच के बाद ही सामने आएगी.
यह भी पढ़ें: कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान हादसा, चोरबागान में पंडाल गिरने से मची भगदड़, कई लोगों की मौत की आशंका
संकरी गलियों के कारण राहत कार्य में परेशानी
आपको बता दें कि कोलकाता का चोरबागान इलाका घनी आबादी वाला है. यहां की संकरी सड़कें और गलियां बड़े आयोजनों के दौरान आवाजाही को चुनौतीपूर्ण बना देती हैं. हादसे के बाद घायलों को बाहर निकालने और अस्पताल पहुंचाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा.
घायलों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया. हादसे में करीब 40 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. मृतकों की संख्या और घटना से जुड़े अपडेट की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है. पश्चिम बंगाल सरकार ने घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है.
संबंधित खबरें
अभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
8 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
3 days agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
3 days ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
3 days agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
3 days agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 days agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
7 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
8 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines