पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कॉकरोच जनता पार्टी का ‘मीट-अप’ इवेंट कैंसिल हो गया. सीजेपी के को-फाउंडर आशुतोष रांका ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेताओं की धमकियों और भारी दबाव के चलते हॉल मालिकों ने वेन्यू देने से मना कर दिया. यह कार्यक्रम मंगलवार शाम नॉर्थ कोलकाता के ऐतिहासिक भारत सभा हॉल में होना था, जहां आशुतोष रांका को कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संवाद करना था.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में रांका ने दावा किया कि केवल भारत सभा हॉल ही नहीं, बल्कि वैकल्पिक व्यवस्था के लिए संपर्क किए गए 6 अन्य हॉल मालिकों ने भी दबाव का हवाला देते हुए बुकिंग करने से इनकार कर दिया.
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान जारी रहेगा – आशुतोष रांका
रांका ने कहा कि यह कदम दिखाता है कि पार्टी की गतिविधियों को रोकने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने जल्द ही बंगाल में एक बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का वादा किया. इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि संगठन का ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान पश्चिम बंगाल में लगातार चलता रहेगा. इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूलों का दौरा कर उनकी बदहाली को उजागर करते हैं और सुधार की मांग उठाते हैं.
बता दें, इससे पहले 13 अगस्त को नई दिल्ली के एक बैंक्वेट हॉल में भी CJP के वॉलिंटियर्स की बैठक को रद्द कर दिया गया था, जिसे बाद में एक सार्वजनिक पार्क में आयोजित किया गया था।
बांकुड़ा में कार्यकर्ता के पिता की मौत
कोलकाता में कार्यक्रम रद्द होने का यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब संगठन ने राज्य में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है. दरअसल, 13 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल रहे CJP कार्यकर्ता अब्दुल हाफिज ने बांकुड़ा के करिशुंडा पश्चिमपारा प्राइमरी स्कूल का दौरा किया था. आरोप है कि उसी रात कुछ हमलावरों ने हाफिज के घर पर लाठी, रॉड और सब्बल से हमला कर दिया. हमले में हाफिज तो किसी तरह बच निकला, लेकिन उसके पिता शेख मोहम्मद मफीक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई.
CJP ने जिला प्रशासन को सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है. आशुतोष रांका ने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों में मांगें पूरी नहीं हुईं, तो बांकुड़ा जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा और राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा.
संबंधित खबरें
छठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
1 day agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
2 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
2 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
4 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
5 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
7 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
9 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
10 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
11 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines