हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बंगाल में दोहरा हत्याकांड, पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखने का आरोप, पिता की भी हत्या

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिले की सीमा से सटे दामोदर नदी के रेतीले इलाके में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया. आरोप है कि एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी.

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया है. (Photo: News24)

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा और पश्चिम बर्धमान जिले की सीमा से सटे दामोदर नदी के रेतीले इलाके में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया. आरोप है कि एक युवक ने अपनी पत्नी और पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद मृत महिला का सिर मंदिर के ऊपर रखे जाने की बात भी सामने आई है. पुलिस ने आरोपी बेटे मंगल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस सनसनीखेज वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद, अंधविश्वास या कथित तांत्रिक गतिविधियों की भूमिका थी या नहीं, इसकी जांच की जा रही है. मृत महिला की पहचान रुम्पा चौधरी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी के पिता का नाम राजेंद्र चौधरी बताया गया है.

यह भी पढ़ें- ‘मां, ये लोग मुझे मार देंगे’, मौत से पहले फोन पर बोली 22 साल की छात्रा, गुवाहाटी के होमस्टे में मिली लाश

पत्नी और पिता की हत्या से इलाके में दहशत

आरोप है कि युवक ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया. इसके बाद उसके पिता की भी हत्या कर दी गई. महिला का कटा हुआ सिर मंदिर के ऊपर रखे जाने की बात सामने आने के बाद घटना ने और भी गंभीर रूप ले लिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई. दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

पति-पत्नी पूजा-पाठ में रखते थे रुचि

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत में सामने आया कि मंगल चौधरी और उसकी पत्नी पूजा-पाठ में काफी रुचि रखते थे. गांव में कहीं भी पूजा-अर्चना होने पर दोनों के शामिल होते थे. ग्रामीण दयाल पात्र के अनुसार, दंपती को पूजा-पाठ करते हुए उन्होंने कई बार देखा था. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि इस वारदात के पीछे तांत्रिक गतिविधियों की भूमिका थी या कोई पारिवारिक विवाद, इसके बारे में वह निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकते.

मुमकिन है तांत्रिक कनेक्शन?

कुछ ग्रामीणों ने दावा किया कि दंपती के घर पर एक तांत्रिक का आना-जाना रहता था. एक ग्रामीण के अनुसार, रात के समय पति-पत्नी ने विशेष पूजा-अनुष्ठान किया था. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. रामलोचन चौधरी नामक एक ग्रामीण ने बताया कि घटना के समय वह घर के भीतर थे. उन्होंने बताया कि घर के अंदर से शोर सुनाई देने और खून दिखाई देने के बाद उन्हें स्थिति की गंभीरता का अंदाजा हुआ. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने हत्या की पूरी घटना अपनी आंखों से नहीं देखी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: दिल्ली के द्वारका इलाके में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति मौके से फरार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola