भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSF की बड़ी कार्रवाई, महिला से 15.6 किलो सोना जब्त; कीमत करीब ₹25 करोड़

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास BSF ने बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार, BSF ने 15.607 किलो सोना जब्त किया है. बरामद सोने की कीमत करीब 24.95 करोड़ रुपये आंकी गई है. मामले में एक महिला को हिरासत में लिया गया है और तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है.

AIRPORT.jpg_30afc1

पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है. नदिया जिले के बनपुर सीमा क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान एक महिला को हिरासत में लिया गया. उसके पास से कुल 15.607 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है. BSF ने बरामद सोने की कीमत करीब 24 करोड़ 95 लाख 56 हजार रुपये आंकी है.

विज्ञापन

BSF के मुताबिक, यह कार्रवाई 32वीं बटालियन के जवानों ने एक सूचना के आधार पर की. सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों को कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे. इसी दौरान एक महिला की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं. जवानों ने उस पर नजर रखी और सही समय पर उसे रोककर तलाशी ली.

विज्ञापन

महिला के पास से मिला 15 किलो सोना

तलाशी के दौरान महिला के पास से बड़ी मात्रा में सोना बरामद हुआ और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. बरामद सोने का वजन 15 किलो 607 ग्राम बताया गया है. इतनी बड़ी मात्रा में सोने की बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले को गंभीरता से लिया है.

तस्करी के नेटवर्क की तलाश

अब जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि इतना सोना महिला तक कैसे पहुंचा और इसे आगे किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था. पूछताछ के जरिए BSF यह जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है कि इस पूरे मामले में महिला की भूमिका क्या थी और उसके पीछे कोई संगठित तस्करी नेटवर्क काम कर रहा था या नहीं.

विज्ञापन

ये सोना कहां से आया इसकी जांच एजेंसी कर रही है. अधिकारियों को आशंका है कि इतनी बड़ी बरामदगी किसी बड़े सीमा-पार तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है. हालांकि, इस मामले में जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

विज्ञापन

कृष्णगंज पुलिस को सौंपा जाएगा मामला

BSF की शुरुआती कार्रवाई और पूछताछ के बाद महिला को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए कृष्णगंज पुलिस को सौंपा जाएगा. स्थानीय पुलिस अब बरामद सोने की जांच के साथ महिला से पूछताछ करेगी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की जानकारी जुटाएगी.

इस बड़ी बरामदगी के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है. BSF की टीमें सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि सोने की तस्करी के ऐसे प्रयासों को रोका जा सके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ