पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. वहीं, आज BJP ने आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. बीजेपी ने अपने फायरब्रांड नेता सुवेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री ममता की सीट से टिकट दिया है. ममता बनर्जी भबानीपुर से विधायक हैं और इस सीट से सुवेंदु अधिकारी को टिकट दिया गया है. इसके साथ ही वह नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगे, जहां से वह मौजूदा विधायक हैं.
बता दें कि 294 विधानसभा सीट वाले पश्चिम बंगाल में दो चरण में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा. बीजेपी ने 144 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है.
बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों-भबानीपुर और नंदीग्राम से मैदान में उतारा है. वहीं, शंकर घोष को सिलीगुड़ी से, अशोक डिंडा को मोयना से, अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण से मैदान में उतारा गया है.
12 मार्च को हुई थी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक नितिन नवीन की अध्यक्षता में 12 मार्च को हुई थी. इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे. केन्द्रीय चुनाव समिति ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए इन 144 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई है.
संबंधित खबरें
कोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
8 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
2 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
2 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
3 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
5 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
5 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
5 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
5 days agoबारिश के बीच बढ़ी भीड़ और..., कोलकाता के दुर्गा पूजा में कैसे हुआ हादसा?
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines