BJP MLA Agnimitra Paul react Mamata Banerjee statement: लड़कियों को रात में कॉलेजों से बाहर न जाने देने के बयान को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि “अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान की सरकार है और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार है. ममता बनर्जी बयान दे रही हैं कि दुर्गापुर में पीड़िता रात के 12 बजे बाहर गई थी. ममता बनर्जी, कृपया झूठ न बोलें. सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, लड़की रात 8 बजे के करीब सहपाठी के साथ बाहर गई थीं. कृपया लड़की और कॉलेज पर दोष न मढ़ें.
क्या नाइट डयूटी न करें महिलाएं
भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल कहती हैं कि क्या रात 12 बजे के बाद महिलाओं को बाहर नहीं जाना चाहिए? अस्पतालों में महिला डाक्टरों को नाइट ड्यूटी नहीं करनी चाहिए. नर्सों को बाहर नहीं जाना चाहिए? आईटी सेक्टर की वर्किंग वूमेंस को नाइट जॉब नहीं करनी चाहिए. इस तरह की तालिबानी मानसिकता शर्मनाक है. दरअसल, आप हमेशा से दुष्कर्मियों को बचाती हैं और पीड़ितों को कोसती रही हैं.
यह भी पढ़ें: ‘लड़कियों को रात में कॉलेज से बाहर जाने की परमिशन न मिले,’ दुर्गापुर केस पर CM ममता का विवादित बयान
हमें लक्ष्मी भंडार नहीं, सम्मान चाहिए
टीएमसी के कार्यकर्ताओं के बहाने मुख्यमंत्री ममता पर तंज कसते हुए भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल कहती हैं कि 2026 के चुनावों में आप इनका इस्तेमाल वोटों की हेराफेरी के लिए, बूथ कैप्चरिंग, बंगाल की जनता में दहशत फैलाने के लिए करेंगी. बंगाल की जनता भी समझ गई है. हमें लक्ष्मी भंडार नहीं, सम्मान चाहिए. एक तरफ़ आप हज़ार रुपये का लक्ष्मी भंडार देंगे और दूसरी तरफ़ न्याय नहीं देंगे. ऐसा नहीं होना चाहिए, इसलिए 2026 में बंगाल की महिलाएं मतदान करेंगी और आपको सबक सिखाएंगी. उन्होंने तय कर लिया है कि किसे वोट देना है…”
क्या बुर्का पहनकर घर बैठी रहें महिलाएं
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा, “…अब मुख्यमंत्री कह रही हैं कि महिलाओं को रात में बाहर नहीं निकलना चाहिए. क्या वह चाहती हैं कि सभी महिलाएं बुर्का पहनें और घर पर रहें?…”
क्या कहा था ममता बनर्जी ने?
पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि, “मैं इस घटना को देखकर स्तब्ध हूं, लेकिन निजी मेडिकल कॉलेजों को भी अपने छात्रों, खासकर लड़कियों का ध्यान रखना चाहिए. लड़कियों को रात में कॉलेज से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. उन्हें अपनी सुरक्षा भी करनी होगी.
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
1 hr ago20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
14 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
15 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 day agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
3 days agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
4 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
4 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
6 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
8 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines