पश्चिम बंगाल राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने टीएमसी के पूर्व तीन सांसद सुखेंदु शेखर रॉय, सुस्मिता देव, प्रकाश चिक बारीक को दोबारा से उतारा है. तीनों नेताओं ने गुरुवार शाम को ही भाजपा का दामन थामा था. तीनों ने पिछले महीने ममता बनर्जी को बड़ा झटका देते हुए टीएमसी से इस्तीफा दे दिया था.
बता दें, गुरुवार को कोलकाता स्थित भाजपा के साल्ट लेक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में तीनों नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी. पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने तीनों पूर्व सांसदों को पार्टी का झंडा थमाकर और पट्टा पहनाकर भाजपा में स्वागत किया था. इस मौके पर राज्य के कई अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. समिक भट्टाचार्य ने कहा कि इन अनुभवी नेताओं के आने से राज्य में भाजपा संगठन को काफी मजबूती मिलेगी.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद इन तीनों नेताओं ने राज्यसभा और तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बारीक का कार्यकाल सितंबर 2029 तक था, जबकि सुष्मिता देव का कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था. इस्तीफों के बाद खाली हुई इन तीनों सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव होने वाले हैं.
सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बारीक तीनों ही लंबे समय से तृणमूल कांग्रेस से जुड़े रहे थे.