पांडवेश्वर, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के दौरान पांडवेश्वर से बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी ने अपने अनोखे अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया. बुधवार को उन्होंने पारंपरिक “मछली यात्रा” के साथ अपनी नामांकन यात्रा की शुरुआत की. सुबह से ही दुर्गापुर जिला प्रशासन कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंच रहे थे. इसी बीच बीजेपी उम्मीदवार जितेंद्र तिवारी की रैली खास बन गई, जब उनके समर्थक हाथों में मछलियां लेकर उनके साथ नजर आए.
स्थानीय मान्यता के अनुसार, मछली को शुभता का प्रतीक माना जाता है. दुर्गा पूजा के दौरान विजयादशमी के दिन भी कई लोग मछली लेकर शुभ कार्य की शुरुआत करते हैं. इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तिवारी ने नामांकन से पहले “मछली यात्रा” निकाली. रैली में जहां कार्यकर्ता छोटी-छोटी मछलियां लेकर पहुंचे, वहीं एक बड़ी मछली भी आकर्षण का केंद्र बनी, जिसे स्वयं प्रत्याशी जितेंद्र तिवारी हाथ में लेकर चलते नजर आए. समर्थकों ने इसे जीत और शुभता का प्रतीक बताया.
इसके बाद पुष्प और चंदन के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज निभाते हुए यह यात्रा दुर्गापुर के उपमंडल शासक (SDO) कार्यालय की ओर रवाना हुई, जहां तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
इस अनोखी नामांकन यात्रा ने न सिर्फ राजनीतिक माहौल को रंगीन बनाया, बल्कि स्थानीय संस्कृति और परंपरा की झलक भी पेश की.
संबंधित खबरें
छठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
1 day agoआसनसोल में अवैध प्रेम संबंध के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या
2 days agoED की कोहीनूर ग्रुप के CA समेत चार ठिकानों पर छापेमारी
2 days agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
4 days ago'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
5 days ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
7 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
9 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
10 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
11 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines