सोशल मीडिया पर इन दिनों पश्चिम बंगाल टूरिज्म का एक विज्ञापन खूब चर्चा में है. ऐड देखकर हर कोई पूछ रहा है कि अगर ये बंगाल टूरिज्म का वीडियो है तो इसमें बंगाल कहा है. इस वीडियो को बंगाल टूरिज्म द्वारा देश और दुनिया में बंगाल को पहचान दिलाने के उद्देश्य से लॉन्च किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है. विज्ञापन में बंगाल की जगह दुनिया के दूसरे देशों के फेमस टूरिस्ट प्लेस को दिखाया गया है, जिसकी वजह से लोग सवाल खड़े कर रहे हैं. आपको हैरानी होगी कि बंगाल टूरिज्म के वीडियो में पेरिस का एफिल टावर, रूस का सेंट बेसिल कैथेड्रल, मिस्र के पिरामिड और रियो डी जेनेरियो का क्राइस्ट द रिडीमर दिखाई दे रहा है.
बड़े लेवल पर किया गया था ऐड लॉन्च
हालांकि, वीडियो में बंगाल की पहचान का प्रतिरूप हावड़ा ब्रिज कुछ सेकेंड के लिए दिखाई देता है, लेकिन उसके बाद कहीं भी बंगाल का कोई फेमस स्थान नहीं दिखाई देता. नए टूरिज्म ब्रांड और लोगो को शुक्रवार को धनो धान्यो ऑडिटोरियम में लॉन्च किया गया. गौरतलब है कि सरकार ने राज्य में पर्यटन के बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए 500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा भी की है. पश्चिम बंगाल का भौगोलिक और सांस्कृतिक दायरा काफी व्यापक है. यहां उत्तर में दार्जिलिंग और हिमालयी क्षेत्र से लेकर दक्षिण में सुंदरबन के मैंग्रोव और समुद्री तट तक कई प्रमुख पर्यटन स्थल मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रेन से भूटान तक कर सकेंगे ट्रेवल, भारतीय रेलवे ने बनाया तगड़ा प्लान, चीन की बढ़ेगी चिंता!
बंगाल सरकार की हो रही आलोचना
अब नया ऐड सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बंगाल सरकार को भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. लोगों का सवाल है कि जब ऐड को पश्चिम बंगाल के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया था, तो इसमें बंगाल के प्रमुख पर्यटन स्थलों को पर्याप्त जगह क्यों नहीं दी गई? वीडियो में विक्टोरिया मेमोरियल, बिष्णुपुर के टेराकोटा मंदिर और दार्जिलिंग की टॉय ट्रेन जैसे पॉपुलर टूरिज्म प्लेस ही दिखाई दे रहे हैं.
विपक्ष ने बताया ‘बेवकूफाना’ ऐड
तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन ने विज्ञापन की आलोचना करते हुए इसे बेहद खराब संचार बताया. त्रिपुरा और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय ने इसे ‘बेवकूफाना’ और ‘अमेच्योर’ वीडियो बताते हुए तत्काल हटाने की मांग की. उन्होंने सवाल उठाया कि पश्चिम बंगाल के पर्यटन वीडियो में मॉस्को, मिस्र और रियो डी जेनेरियो की तस्वीरें क्यों शामिल की गई हैं. उधर, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने सीधे सवाल करते हुए लिखा, ‘इसमें बंगाल कहां है?’. टैगलाइन को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है.
यह भी पढ़ें: दुनिया के किन देशों में चलन में है भारतीय करेंसी? नेपाल ने 200-500 के नोटों से हटाया प्रतिबंध, जानें क्यों लिया फैसला
संबंधित खबरें
कोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
1 day agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
1 day agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
2 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
4 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
4 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
4 days ago'7 गिरफ्तार, STF जांच, गैर-इरादतन हत्या केस', कोलकाता भगदड़ हादसा या साजिश?
5 days agoबारिश के बीच बढ़ी भीड़ और..., कोलकाता के दुर्गा पूजा में कैसे हुआ हादसा?
5 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे में 17 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines