पश्चिम बंगाल में बिना मान्यता और जरूरी सुविधाओं के चल रहे मदरसों पर प्रशासन ने बड़ा शिकंजा कसा है. राज्य सरकार ने व्यापक जांच के बाद 252 मदरसों को तुरंत बंद करने का आदेश जारी किया है. इसके साथ ही करीब 100 अन्य मदरसों को कारण बताओ नोटिस थमाकर जवाब तलब किया गया है. अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा विभाग के मुताबिक, यह कार्रवाई पूरे राज्य में कराए गए एक सघन फील्ड-लेवल सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर की गई है. इस सर्वे की शुरुआत जून महीने में की गई थी, जिसका मुख्य मकसद सरकारी और निजी दोनों तरह के मदरसों की मान्यता स्थिति, इंफ्रास्ट्रक्चर और मैनेजमेंट व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखना था.
बंगाली हिंदुओं की संस्कृति को लेकर शुभेंदु का बड़ा आरोप, वाम और तृणमूल पर साधा निशाना
विभागीय मंत्री क्षुदीराम टुडू ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिलों में अधिकृत और अनधिकृत मदरसों की पहचान के लिए यह अभियान शुरू किया गया था. जांच में पाया गया कि 252 संस्थान नियमों और बुनियादी मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे, जिसके चलते उन्हें बंद करने का फैसला लिया गया. उन्होंने साफ किया कि जिन मदरसों के पास सरकार की वैध मंजूरी है, उनका संचालन पहले की तरह जारी रहेगा. जिन 100 मदरसों को नोटिस दिया गया है, उनके जवाब की समीक्षा के बाद आगे का कदम उठाया जाएगा.
वहीं, पंचायती राज मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि कई मदरसों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं और कानून के दायरे में रहकर चलने वाले संस्थानों को कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. दूसरी तरफ, विपक्षी तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी मदरसों को एक ही नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. सरकार के इस सख्त कदम के बाद पूरे राज्य के शिक्षा और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
बंगाल में उपचुनाव से पहले बीजेपी ने बनाई नई टीम, 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति का गठन
बंगाल में 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पश्चिम बंगाल में 17 सितंबर 2026 से शुरू होने जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस अभियान की रूपरेखा तय करने और जमीनी तैयारियों की समीक्षा के लिए नबन्ना सभागार में महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक, विभिन्न विभागों के प्रमुख और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. बैठक के दौरान आगामी 17 सितंबर से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए.
बंगाल में पहली बार होगी शराबबंदी, CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, डीजे पर भी लगा बैन
संबंधित खबरें
'उसे गोली मारो या...', गर्लफ्रेंड को चूमने पर पिता के साथ निर्वस्त घुमाया
9 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
2 days agoकोलकाता भगदड़: दुर्गा पूजा समिति का कोषाध्यक्ष गिरफ्तार
4 days agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
6 days agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
6 days agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
6 days agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
7 days agoकौन हैं BJP के समिक भट्टाचार्य? जो चाहते हैं बंगाल में फिर हो SIR
9 days agoएक अनाउंसमेंट ने छीनी 19 जिंदगियां, कोलकाता भगदड़ हादसे का चौंकाने वाला सच
9 days ago'मां ने आंखों के सामने तोड़ा दम', कोलकाता भगदड़ हादसे की खौफनाक आंखों देखी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines