बंगाल में उपचुनाव से पहले बीजेपी ने बनाई नई टीम, 263 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति का गठन

नंदीग्राम और रेजिनगर में प्रस्तावित उपचुनाव से पहले पार्टी ने वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें शुभेंदु अधिकारी भी शामिल हैं.

WhatsApp Image 2026-09-10 at 3.19.06 PM

बंगाल में उपचुनाव से पहले बीजेपी ने बनाई नई संगठनात्मक टीम [Photo-ANI]

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने 263 सदस्यों वाली नई प्रदेश कार्यसमिति का गठन कर दिया है. इसके साथ ही कई वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग संगठनात्मक जिलों की जिम्मेदारी भी दी गई है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को तामलुक संगठनात्मक जिले का प्रभारी बनाया गया है. तामलुक जिले में ही नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र आता है, जहां 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है. इसके अलावा मुर्शिदाबाद जिले की रेजिनगर सीट पर भी उपचुनाव प्रस्तावित है. ऐसे में नई संगठनात्मक टीम को चुनाव से पहले पार्टी की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

एक साल से अटका था कार्यसमिति का गठन

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के पद संभालने के बाद से नई प्रदेश कार्यसमिति का गठन लंबे समय से लंबित था. अब पार्टी ने आखिरकार नई टीम का ऐलान कर दिया है. नई समिति में शुभेंदु अधिकारी के पिता और तामलुक के पूर्व सांसद शिशिर अधिकारी को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और शांतनु ठाकुर समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और राज्य के मंत्रियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं.

विज्ञापन

किस नेता को कौन सा संगठनात्मक जिला मिला?

शिशिर अधिकारी को कांथि संगठनात्मक जिले की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं सुकांत मजूमदार दक्षिण दिनाजपुर और शांतनु ठाकुर बनगांव संगठनात्मक जिले के प्रभारी होंगे. राज्य के मंत्रियों में तापस रॉय को उत्तर कोलकाता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय को बीरभूम, निशित प्रमाणिक को कूचबिहार और शंकर घोष को सिलीगुड़ी संगठनात्मक जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उपचुनाव से ठीक पहले संगठनात्मक जिम्मेदारियों के इस बंटवारे से बीजेपी ने राज्य में अपनी चुनावी तैयारियों को और मजबूत करने का संकेत दिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ