पश्चिम बंगाल के बर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि रविवार शाम बर्द्धमान रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें पकड़ने की होड़ के कारण सीढ़ियों पर अत्यधिक भीड़ हो जाने से भगदड़ मच गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए हैं. सभी घायलों को बर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद स्टेशन पर दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए रेल सेवाएं बाधित रहीं.
बताया जा रहा है कि ट्रेन पकड़ने के लिए यात्रियों की भीड़ में कम से कम 7 लोग भगदड़ में फंस गए. ये घायल हो गए थे, इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. बताया गया है कि इस दुर्घटना के कारण ट्रेन सेवाएं भी बाधित हुई हैं. रेलवे अधिकारियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि दुर्घटना कैसे हुई.
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार, स्टेशन के प्लेटफार्म 4, 6 और 7 पर लगभग एक ही समय में तीन ट्रेनें खड़ी थीं. यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए सीढ़ियों से उतरने की जल्दी में थे. संकरी सीढ़ियों पर भीड़ बढ़ती रही. इससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई. इसमें 7 लोग घायल हो गए. खबर मिलते ही रेलवे की एक बचाव टीम तुरंत उन्हें बचाने के लिए गई.
हालांकि भारतीय रेल का कहना है कि ये कोई भगदड़ नहीं थी, बल्कि एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई थी. भारतीय रेल की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आज शाम बर्धमान स्टेशन पर फुटओवरब्रिज से यात्रा कर रही एक महिला अपना संतुलन खो बैठी और फुटओवरब्रिज की सीढ़ियों पर गिर गई. महिला के गिरने के बाद, उसके वजन का असर फुटओवरब्रिज की सीढ़ियों पर बैठे अन्य यात्रियों पर पड़ा, जिससे वे भी अपना संतुलन खो बैठे और गिर पड़े.
बयान में आगे बताया गया है कि प्लेटफॉर्म पर तैनात आरपीएफ और रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें संभाला. रेलवे के डॉक्टर भी मौजूद थे. तीनों घायलों को इलाज के लिए बर्धमान मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. यह स्पष्ट किया जाता है कि कोई भगदड़ नहीं हुई थी और भीड़ सामान्य थी. इसके अलावा, कोई हताहत नहीं हुआ. तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
सामने आए वीडियो में स्टेशन की सीढ़ियों पर अनियंत्रित भीड़ को साफ देखा जा सकता है.
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
12 hrs agoअग्निमित्रा पॉल का विपक्ष पर तीखा हमला, बोलीं- 'मच्छार' ने दिखा दिया भारत की ताकत का असर
14 hrs ago'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
23 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
1 day agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
1 day agoनोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
4 days agoबंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
4 days ago'3 महीने में सुलझाएं TMC गुटों का चुनाव चिह्न विवाद…', सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को दिए कड़े आदेश
4 days ago'वर्दी छोड़कर बीजेपी का झंडा थाम ले पुलिस', कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी
6 days agoममता बनर्जी गुट के MLA कुणाल घोष की कार पर हमला, शीशे पर फेंके अंडे-पत्थर
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines