हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

[Vote Counting Live] Barasat Election Result | बारासात विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: TMC(96), BJP(190), CON(2); बारासात सीट पर सस्पेंस बरकरार! TMC vs BJP में कौन मारेगा बाजी

Barasat Election Results 2026 Live Updates: आज नतीजों से पहले का माहौल यह साफ कर रहा है कि बारासात सीट पर मुकाबला बेहद कड़ा है. अब सबकी नजरें आज के रिजल्ट पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि जीत किसके हिस्से आती है.

विज्ञापन
बारासात विधानसभा चुनाव परिणाम 2026- Image Credit- News24

Live Updates

16:38 (IST) 04 May 2026

बरासात में वोटों की गिनती जारी

इस सीट पर काउंटिग जारी है और बीजेपी सबसे आगे हैं. टीएमसी अपनी दूसरा स्थान बनाए हुए है.

14:09 (IST) 04 May 2026

बारासात में बीजेपी 2 हजार वोटों से आगे

बारासात में पहले चरण की जतगणना हो चुकी है और बीजेपी 6086 वोट का आंकड़ा पर कर चुकी है. वहीं, टीएमसी 3957 वोट का आंकड़ा पार कर दूसरे स्थान पर है.

13:45 (IST) 04 May 2026

बीजेपी ने 190 का आंकड़ा किया पार

बीजेपी, बंगाल में लगातार टीएमसी को पीछे छोड़ अपनी बढ़त बनाई हुई है. अभी वोटों की गिनती जारी है और अब तक बीजेपी 190 का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं, टीएमसी का शतक खत्म होता दिखाई दे रहा है.

12:23 (IST) 04 May 2026

बीजेपी ने 187 सीटों पर बनाई बढ़त

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने बड़ी बढ़त बना ली है. बीजेपी के उम्मीदवार 189 सीटों पर आगे चल रहे हैं. बीजेपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है. वहीं, सत्ताधारी टीएमसी के उम्मीदवार 99 विधानसभा सीटों पर लीड बनाए हुए है.

11:56 (IST) 04 May 2026

बीजेपी की 181 सीटों का आंकड़ा पार

बंगाल में बीजेपी की सीटों का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है. बीजेपी ने अब 181 सीटों पर लीड ले ली है. वहीं, टीएमसी 105 सीटों पर आगे चल रही है. लेफ्ट के उम्मीदवार दजो सीटों पर आगे चल रहे हैं.

11:37 (IST) 04 May 2026

बंगाल में बीजेपी जीत की ओर

बंगाल में बीजेपी प्रचंड जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है. अब तक के रुझानों में बीजेपी 173 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं, टीएमसी 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. लेफ्ट दो और अन्य एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं.

11:03 (IST) 04 May 2026

बीजेपी ने 160 का आंकड़ा किया पार

बंगाल के दूसरे चरण की काउंटिंग के बाद बीजेपी ने 160 का आंकड़ा पार कर लिया है. बहुमत का आंकड़ा 147 का है और भाजपा 160 सीटों का आंकड़ा पार कर चुकी है. वहीं, टीएमसी 121 सीटें के आसपास है.

10:16 (IST) 04 May 2026

बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में टांके की टक्कर

ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने फिर से कमबैक किया है. टीएमसी ने अब 121 सीटों पर बढ़त बना ली है. बीजेपी की बढ़त अब बहुमत के आंकड़े से नीचे आ गई है. बीजेपी की लीड 150 के पार पहुंच गई थी, जो अब 139 पर आ गई है.

10:09 (IST) 04 May 2026

बारासात विधानसभा पर वोटों की गिनती जारी

लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, BJP प्रत्याशी शंकर चटर्जी सबसे आगे हैं. वहीं, AITC प्रत्याशी सब्यसाची दत्ता दूसरे नंबर पर हैं.

09:55 (IST) 04 May 2026

West Bengal Election Results :रुझानों में टीएमसी पीछे, बीजेपी आगे!

बंगाल के जो रुझान सामने आए हैं उसमें बीजेपी रुझानों के करीब पहुंच गई है. बहुमत का आंकड़ा 147 का है और भाजपा 144 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं टीएमसी 101 सीट पर आगे हैं.

09:45 (IST) 04 May 2026

BJP बहुमत के गरीब

बीजेपी ने टीएमसी को पीछे छोड़ दिया है और बहुतम के करीब अपना आंकड़ा दर्ज किया है. लगभग 11 सीटों से बीजेपी आगे चल रही है.

09:41 (IST) 04 May 2026

West Bengal Assembly Election Result 2026: ECI का आधिकारिक डाटा

09:17 (IST) 04 May 2026

Vidhansabha Chunav Result 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल चुनाव में सुबह 9 बजे तक के रुझान

अबतक बंगाल के शुरुआती रुझानों के बाद टीएमसी अपनी बढ़त बनाए हुए है. वहीं, बीजेपी ने अपना शतक पार कर लिया है और कांग्रेस सिर्फ 2 सीट अपने नाम कर पाई है.

  • TMC- 134
  • BJP- 101
  • CON- 2
  • 09:11 (IST) 04 May 2026

    बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर

    वोटों की गिनती जारी है और बीजेपी और टीएमसी दोनों एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं. बीजेपी ने 120 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया है.

    08:51 (IST) 04 May 2026

    बीजेपी ने मार किया शतक

    TMC का पीछा करते हुए बीजेपी ने भी शतक पूरा कर 116 सीटें अपने नाम करने का आंकड़ा सामने आया है.

    08:44 (IST) 04 May 2026

    West Bengal Assembly Election Vote Counting: कांग्रेस के हिस्से अबतक 2 सीटें

    कांग्रेस को मिली 2 सीटें, तृणमूल कांग्रेस 114 सीटों के साथ आगे, भाजपा के हिस्से अबतक 98 सीटें.

    08:40 (IST) 04 May 2026

    TMC ने BJP को पीछे छोड़ा

    बंगाल की सीटों के लिए मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में टीएमसी 113 सीटों से बीजेपी से आगे है. वहीं, कांग्रेस सिर्फ खाता खोलती नजर आ रही है.

    08:36 (IST) 04 May 2026

    बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर

    बंगाल की सीटों के लिए मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. वहीं, कांग्रेस का खाता खुलता नजर आ रहा है.

    08:25 (IST) 04 May 2026

    कांग्रेस का नहीं खुला खाता, टीएमसी चल रही आगे

    पश्चिम बंगाल की कुल 293 सीटों में से 25 सीटों पर रुझान सामने आए हैं. TMC 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं BJP 14 सीटों पर आगे है. कांग्रेस, लेफ्ट, AIMIM और दूसरे दलों का अभी खाता तक नहीं खुला है.

    08:02 (IST) 04 May 2026

    Bengal Chunav Results: सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

    बंगाल से लेकर असम और तमिलनाडु तक, पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी की गई है. कुछ ही देर में तस्वीरें साफ होने लगेंगी.

    07:58 (IST) 04 May 2026

    पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी का बड़ा अपडेट

    पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने राज्य में विधानसभा चुनाव की मतगणना पर अहम अपडेट दिया है. उनके अनुसार, सभी जगह मतगणना के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं. उनका मुकाबला भाजपा से है और नतीजों से ये साफ हो जाएगा.

    07:55 (IST) 04 May 2026

    चुनावी मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी. यहां मुख्य मुकाबला बंगाल की राज्य की सत्ताधारी टीएमसी और राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच है.

    07:34 (IST) 04 May 2026

    8 बजे से शुरू होगी काउंट‍िंग

    आज 4 मई यानी सोमवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस दौरान 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती होगी, वहीं, दक्षिण 24 परगना के फलता में दोबारा मतदान होना बाकी है. वोटों की गिनती सुबह करीब 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट से शुरुआत होगी, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती की जाएगी.

    Barasat Assembly Election Result 2026 Live Updates: बारासात विधानसभा सीट पश्चिम बंगाल के 294 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. बारासात सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. दोपहर तक नतीजे आने की उम्मीद है और इस सीट पर बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है. बता दें, बारासात North 24 Parganas जिले में स्थित एक प्रमुख शहरी विधानसभा क्षेत्र है. यह कोलकाता मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र का हिस्सा है और राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जाता है.

    बारासत विधानसभा चुनाव के प्रमुख दावेदार

    हमेशा से राजनीतिक रूप से अहम मानी जाती है. 2026 के चुनाव में यहां मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना है, जहां प्रमुख पार्टियों ने अपने मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं.

    • तृणमूल कांग्रेस (TMC)- सब्यसाची दत्ता
    • भारतीय जनता पार्टी (BJP)- शंकर चटर्जी
    • कांग्रेस (INC)- तारक मुखर्जी
    • वाम दल (AIFB / Left Front)- हेमंत दास

    कब हुआ मतदान?

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बारासात सीट पर मतदान 29 अप्रैल 2026 को हुआ. यह चुनाव राज्य के दूसरे चरण (फेज-2) के तहत आयोजित किया गया था. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिली और लोगों ने उत्साह के साथ वोट डाले गए थे.

    विज्ञापन

    किन पार्टियों के बीच मुकाबला?

    इस सीट पर मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस (TMC), भारतीय जनता पार्टी (BJP), वाम दल और कांग्रेस के बीच रहा. हालांकि, असली टक्कर TMC और BJP के बीच ही मानी जा रही है, जिससे चुनाव काफी दिलचस्प हो गया है.

    2021 में क्या था हाल?

    बारासात विधानसभा चुनाव 2021 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार चिरंजीत चक्रवर्ती ने 1,04,431 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शंकर चटर्जी को 80,648 वोट मिले थे. इसी तरह TMC ने करीब 23,783 वोटों के अंतर से यह सीट अपने नाम की थी. वहीं, अन्य उम्मीदवारों में फॉरवर्ड ब्लॉक के संजीब चट्टोपाध्याय को 34,171 वोट और NOTA को 2,688 वोट मिले थे. कुल मिलाकर, इस सीट पर मुकाबला मुख्य रूप से TMC और BJP के बीच रहा, जिसमें TMC ने मजबूत पकड़ बनाए रही.

    विज्ञापन

    संबंधित खबरें

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    Know More: Editorial Guidelines

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Shadma Muskan

    शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
    ... और पढ़ें

    ताज़ा खबरें

    Sponsored Links by Taboola