डायमंड हार्बर के फालता के BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने कहा कि 4 मई के बाद TMC के जहांगीर खान को जेल में डालेंगे, पुष्पा को हम झुका के रहेगा.
असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों से पहले टीएमसी सांसद सुष्मिता देव ने पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि टीएमसी ने राज्य की 22 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जहाँ उनका मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस से है। सुष्मिता देव का मानना है कि इन सीटों पर उम्मीदवारों को जनता का भरपूर समर्थन मिला है और असम के नतीजे टीएमसी के लिए बेहद सकारात्मक रहेंगे।
भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने टीएमसी प्रत्याशी डॉ. देबाशीष सरकार द्वारा ममता बनर्जी की तस्वीर लेकर मंदिर जाने पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि उन्हें मंदिर के बजाय मस्जिद जाना चाहिए था, क्योंकि उनकी पार्टी का पूरा ध्यान केवल मुस्लिम राजनीति और एक खास वर्ग के धार्मिक तुष्टीकरण पर केंद्रित है।
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने टीएमसी पर आरोप लगाया कि पार्टी गुंडों के जरिए जनता को डराने-धमकाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘धमकाना, ड्रामा और डायवर्जन’ की नीति अब खत्म होगी और 4 मई के बाद लोकतंत्र की जीत सुनिश्चित होगी।
BJP ने West Bengal विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद की स्थिति से निपटने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने स्थानीय प्रत्याशियों और संगठन को साफ निर्देश जारी किए हैं। निर्वाचित विधायकों को बिना बुलाए अपना क्षेत्र नहीं छोड़ना है और कोलकाता भी नहीं आना है। स्थानीय संगठन के नेताओं को कुछ दिनों तक अपने इलाके में ही रहना होगा और सुरक्षा स्थिति पर नजर रखनी है। चुनाव नतीजों के बाद भी पार्टी का वॉर रूम पूरी तरह सक्रिय रहेगा। वहां से हर इलाके की रियल टाइम जानकारी ली जा सकेगी। BJP हर स्थिति से निपटने को तैयार है।
भाजपा सांसद जगन्नाथ सरकार ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने टीएमसी की याचिका पर कोई हस्तक्षेप नहीं किया।
कोलकाता के केंद्रीय व्यापारिक क्षेत्र में आज से दो महीने के लिए धारा 163 (बीएनएसएस) लागू कर दी गई है. सुरक्षा कारणों से इस दौरान क्षेत्र में किसी भी विरोध प्रदर्शन या सभा पर पूर्ण पाबंदी रहेगी.
पश्चिम बंगाल में चुनावी हलचल तेज है. चुनाव आयोग ने फलता सीट पर दोबारा मतदान के आदेश दिए हैं, वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के नतीजों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.
Assembly Elections 2026: असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है और अब सबकी नजरें कल, यानी 4 मई 2026 को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं. भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के अनुसार, वोटों की गिनती सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी, जिसमें सबसे पहले पोस्टल बैलेट और उसके बाद ईवीएम (EVM) के वोटों की गणना की जाएगी. देशभर में इस नतीजे को लेकर भारी उत्सुकता है क्योंकि यह परिणाम क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ आने वाले समय के राष्ट्रीय राजनीतिक समीकरणों को भी काफी हद तक प्रभावित करेंगे.
विभिन्न राज्यों में चुनावी समीकरण और मुकाबला
इस बार असम और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान हुआ था, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों (23 और 29 अप्रैल) में वोट डाले गए थे. तमिलनाडु में मुख्य मुकाबला डीएमके (DMK) और एआईएडीएमके (AIADMK) के बीच है, वहीं केरल में एलडीएफ (LDF) और यूडीएफ (UDF) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी (TMC) और भाजपा (BJP) के बीच सीधा मुकाबला है. कल दोपहर तक शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे और शाम तक इन पांचों राज्यों की राजनीतिक तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है.