Asansol Girl Murder Case Solved: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में ढाई वर्षों से चल रहे प्रेम का खौफनाक अंत हुआ। प्रेमिका की किसी और के साथ शादी तय होने से नाराज प्रेमी ने आखिरी मुलाकात के लिए प्रेमिका को बुलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को डामरा के जंगल में फेंक दिया। युवती का शव बरामद होने पर आसनसोल साऊथ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भिजवाया। शव पर गहरे चोट के निशान थे, मुंह से काफी रक्त भी बह चुका था। शुरू में लावारिस मानकर मामले की जांच शुरू की गई।
यह भी पढ़ें: एग्जॉस्ट फैन के होल से बनाए अश्लील वीडियो, कोलकाता गैंगरेप की चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
28 अगस्त से लापता थी युवती
आसनसोल साऊथ थाना में 29 अगस्त की शाम एक बुजुर्ग बाप हाथ में बेटी की तस्वीर लेकर आया और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बुजुर्ग बाप के मुताबिक, स्कूल गई उसकी बेटी शाम को घर नहीं पहुंची। पिता ने पुलिस से डामरा मे मिले शव को अपनी बेटी के फोटो से मिलाकर देखने की अपील की, पुलिस ने उनकी बात मान ली और फोटो के साथ जब शव को मिलाया गया तो दोनों मैच कर गए। उसके बाद युवती के शव को भी पिता पहचान गए और पुलिस के सामने बयान दिया कि उसे डामरा के राकेश पासवान पर हत्या का शक है।
यह भी पढ़ें: बालिग बनाया, शादी के लिए दो बार बेचा, 24 महीने बाद खुला किशोरी के गायब होने का केस
पिता के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया केस
पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राकेश पासवान ने पिछले डेढ़ साल से मेरी बेटी को फुसला रखा था, इसलिए उन्होंने बेटी की शादी कहीं ओर तय कर दी। उन्होंने शक जताया कि उनकी बेटी की हत्या राकेश ने ही की है, क्योंकि बेटी की शादी कहीं ओर तय होने से राकेश का बर्ताव बदला हुआ था। पिता के बयान के बाद पुलिस ने राकेश पासवान पर उनकी बेटी की हत्या का केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी। जल्द ही राकेश पासवान को पुलिस ने डामरा से गिरफ्तार कर लिया, सख़्ती से पूछताछ के दौरान राकेश ने गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस के सामने राकेश का कबूलनामा
राकेश पासवान ने पुलिस के सामने बताया कि युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से वह काफी दुखी था। उसने युवती को भागकर शादी करने के लिए भी यह कहते हुए मनाने की कोशिश की, कि हम दोनों बालिग हैं कोई कुछ नहीं कर पाएगा। युवती नहीं मानी और अपने माता पिता के लोकलाज को देखते हुए राकेश के सारे प्रस्ताव ठुकरा दिए। राकेश यह सहन नहीं कर पाया और बदले की भावना से सोची समझी साजिस के तहत युवती को आखिरी बार मिलने के लिये बुलाया और उसकी बेरहमी से हत्या कर दी और शव को डामरा के जंगल मे झाड़ियों से ढक दिया और फरार हो गया।
राकेश की गलतीफहमी ले डूबी
युवती का कत्ल करने के बाद राकेश को यह गलतफहमी हो गई कि उसे किसी ने देखा नहीं, इसलिए आराम से जिन्दगी बिताएगा। वह यह भूल गया कि युवती के लापता होने से लेकर उसकी हत्या होने तक की घटना के पीछे कोई तो उसका नाम उठाएगा। युवती के पिता ने ऐसा ही किया। उनके बयान पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज ली तो मामला सभी के सामने आ गया। पुलिस ने हत्यारे प्रेमी को रिमांड मे लिया है।
संबंधित खबरें
'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को माफ नहीं करेगी जनता', ममता बनर्जी का बड़ा हमला, CEC को बताया 'वैनिश कुमार'
17 hrs agoआसनसोल में 10 दिवसीय कलरीपायट्टु प्रशिक्षण शिविर का आगाज, महिला आत्मरक्षा पर जोर
19 hrs agoनोएडा के जेवर एयरपोर्ट से 2 और शहरों के लिए उड़ेंगी फ्लाइट, टाइम शेड्यूल जारी; अब तक जुड़ चुके 17 शहर
3 days agoबंगाल उपचुनाव से पहले ममता को बड़ा झटका! 100 नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा कांग्रेस का हाथ
3 days ago'3 महीने में सुलझाएं TMC गुटों का चुनाव चिह्न विवाद…', सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को दिए कड़े आदेश
3 days ago'वर्दी छोड़कर बीजेपी का झंडा थाम ले पुलिस', कुणाल घोष पर हमले को लेकर भड़कीं ममता बनर्जी
5 days agoममता बनर्जी गुट के MLA कुणाल घोष की कार पर हमला, शीशे पर फेंके अंडे-पत्थर
5 days agoआसनसोल में बालू की कीमत पर प्रशासन का बड़ा फैसला, ट्रैक्टर का घाट मूल्य ₹1,200 तय
7 days agoTMC के नाम और चुनाव चिह्न पर फैसले में कितना वक्त…? सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगी टाइमलाइन
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines