---विज्ञापन---

बालिग बनाया, शादी के लिए दो बार बेचा, 24 महीने बाद खुला किशोरी के गायब होने का केस

Minor girl kidnapped sold twice for marriage: इस पूरे मामले में पुलिस ने घर से करीब 1600 किलोमीटर दूर लापता हुई किशोरी को बरामद किया है। ये मामला स्थानीय पुलिस, CBI यहां तक की हाई कोर्ट तक पहुंच गया था। बरामद किशोरी ने बताया कि उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस पूरे केस में मानव तस्करी के एक पूरे गिरोह का भंड़ाफोड़ हुआ है।

Minor girl kidnapped sold twice for marriage: देश में नाबालिग लड़कियों का अपहरण कर उन्हें शादी के लिए बेचने का गोरखधंधा धड़ल्ले से चल रहा है। ताजा मामले में वेस्ट बंगाल से एक किशोरी का अपहरण किया गया। फिर उसके फर्जी दस्तावेज बनाकर पहले उसे बालिग करार दिया गया।

इसके बाद उसे राजस्थान में शादी के लिए बेच दिया। इस पूरे मामले में पीड़िता के परिजनों ने हिम्मत नहीं हारी, दरअसल, पीड़िता की मां ने बेटी के लिए हाई कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाया था। लंबी जद्दोजहद के बाद केस की जांच CBI को सौंपी गई,। अब जांच एजेंसी ने बच्ची के लापता होने के करीब 24 महीने बाद राजस्थान के पाली जिले से उसे बरामद किया है। बच्ची की आपबीती सुनकर जांच अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए।

---विज्ञापन---

परेशान होकर कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे परिजन, CBI को इसलिए दी गई जांच की कमान

जानकारी के अनुसार पीड़ित बच्ची अगस्त 2023 में वेस्ट बंगाल के वर्धमान से गायब हुई थी। उसके परिजनों ने मामले में स्थानीय पुलिस को शिकायत दी। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने मामले की जांच में लापरवाही बरती। फिर तंग आकर परिजन कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचे। जहां सुनवाई के बाद मामले की गंभीरता और केस में मानव तस्करी का एंगल देखते हुए कोर्ट ने जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को सौंपी।

जांच अधिकारियों को हुआ शक तो ट्रैस किए गए इन लोगों के फोन

पुलिस की जांच में सामने आया था कि पीड़िता ट्यूशन के लिए घर से निकली थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। जांच अधिकारियों को शक हुआ कि किसी ऐसे शख्स जो बच्ची के घर से ट्यूशन जाने का समय जानता था उसका किडनैप किया है। जांच एजेंसियों ने घटनास्थल समेत शक के आधार पर कुछ लोगों के फोन ट्रैस किया। तकनीकी सर्विलांस के बाद बच्ची के राजस्थान के पाली में होने का पता चला। पुलिस ने योजनागत तरीके से टीम बनाकर पाली में छापेमारी की और बच्ची को सकुशल मुक्त करवाकर वापस उसके घर लेकर आई है।

---विज्ञापन---

5 लोगों को किया गिरफ्तार, मानव तस्करी गिरोह से जुड़े हैं तार

बरामद होने के बाद पीड़िता की आपबीती सुनकर जांच एजेंसियों के होश उड़ गए। दरअसल, ये लोग बिहार, यूपी और वेस्ट बंगाल में जरूरतमंद लड़कियों को टारगेट करते थे। पुलिस ने इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। केस में आगे की जांच की जा रही है। ये मानव तस्करी का गिरोह है, जिसमें कई लोग जुड़े हुए हैं। एक शख्स का काम लड़की को बहला-फुसलाकर या किडनैप करके लाना है। दूसरा राजस्थान या हरियाणा में उसके ग्राहक तलाशता था। फिर नाबालिग लड़कियों के शादी के लिए फर्जी दस्तावेज भी बना दिए जाते थे।

ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी मॉडल को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, हुई गिरफ्तार, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

---विज्ञापन---

First published on: Aug 10, 2025 07:33 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola