पूरे पाकिस्तान में जितनी जगह है, उतनी भारत में भी वक्फ बोर्ड की जगह- तोहा सिद्दीकी

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल के खिलाफ भड़की हिंसा के बीच फुरफुरा शरीफ के पीरजादा तोहा सिद्दीकी ने एक विवादित बयान दिया। इस बयान से विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा हो रहा आंदोलन और भी भड़क सकता है।

पीरजादा तोहा सिद्दीकी

पीरजादा तोहा सिद्दीकी

विज्ञापन

अमरदेव पासवान

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ बिल के खिलाफ भड़की हिंसा के बीच फुरफुरा शरीफ के पीरजादा तोहा सिद्दीकी ने एक ऐसा भड़काऊ बयान दिया है, जिससे वक्फ बिल के खिलाफ विभिन्न मुस्लिम संगठनों द्वारा हो रहा आंदोलन और भी भड़क सकता है। तोहा सिद्दीकी ने अपने बयानों में कहा है कि पूरे पाकिस्तान में जितनी जगह है, उतनी ही जगह भारत में वक्फ बोर्ड की है। पीरजादा तोहा सिद्दीकी तृणमूल को समर्थन करते हैं और उनके भतीजे पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की खुद की एक अलग आईएसएफ नाम से पार्टी है।

Advertisment

ऐसे में एक तरफ जहां बंगाल में तृणमूल वक्फ बिल कानून को लागू नहीं करने का दावा कर अपना विरोध जता रही है, वहीं आईएसएफ वक्फ कानून को वापस लेने के लिए बंगाल में एक बड़े आंदोलन शुरू करने की तैयारी कर रही है, जिसकी एक तस्वीर सोमवार को बसंती हाइवे पर देखने को मिली।

वक्फ कानून के खिलाफ आंदोलन

जहां उत्तर और दक्षिण 24 परगना मौलाली, सियालदह से कोलकाता की ओर वक्फ कानून के खिलाफ अपना आंदोलन शुरू करने जा रहे थे, तभी बसंती हाइवे पर पुलिस ने आईएसएफ कर्मियों को रोक दिया। जिसके बाद आईएसएफ कर्मी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड भी उन्होंने तोड़ने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया। बावजूद इसके आईएसएफ कर्मियों को पुलिस के सामने डटे हुए देखा गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ