Kolkata News (अमर देव पासवान): पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को माध्यमिक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल रायगंज करनेशन हाई स्कूल के अदृत सरकार ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया है। अदृत ने कुल 696 (99.46%) अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से दो विद्यार्थी रहे। मालदह के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद विद्यापीठ के अनुभव विश्वास और बांकुड़ा के विष्णुपुर हाई स्कूल के सौम्य पाल ने समान रूप से 694 अंक प्राप्त किए। अनुभव ने बताया कि वह भविष्य में डॉक्टर बनना चाहता है। उसने यह भी कहा कि वह दिल्ली बोर्ड से आगे की पढ़ाई करने की योजना बना रहा है। अनुभव को जासूसी कहानियां पढ़ना पसंद है।
बांकुड़ा की ईशानी चक्रवर्ती ने 693 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर पूर्व बर्धमान के मोहम्मद सलीम और पूर्व मेदिनीपुर के सुप्रतीक मन्ना रहे, जिन्होंने 692 अंक प्राप्त किए। बोर्ड के अनुसार इस बार शीर्ष 10 में कुल 66 विद्यार्थी शामिल हैं, जिसमें लड़कियों की संख्या भी उल्लेखनीय रही है।
पूर्व मेदिनीपुर फिर से अव्वल
पिछले सालों की तरह इस बार भी पास प्रतिशत के मामले में पूर्व मेदिनीपुर जिला सबसे आगे रहा। उसके बाद कालिम्पोंग। राजधानी कोलकाता तीसरे स्थान पर है और उसके बाद पश्चिम मेदिनीपुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस साल माध्यमिक परीक्षा में कुल 9 लाख 12 हजार 598 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा राज्यभर में दो हजार 675 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई थी और बोर्ड ने सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।
बोर्ड ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से की अपील
वहीं, परीक्षार्थियों को रिजल्ट देखने में किसी तरह की कोई समस्या न हो, इसके लिए पश्चिम बंगाल की शिक्षा बोर्ड ने एक विकल्प भी तैयार कर लिया था, जिसमें विद्यार्थी अपने परीक्षा के परिणाम देखने के लिए पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं, जो वेबसाईट www.wbbse.wb.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी परिणाम जानने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। बोर्ड ने इस साल पहली बार मोबाइल ऐप के माध्यम से भी रिजल्ट जारी किया है ताकि विद्यार्थी आसानी से अपना परिणाम देख सकें।
परिणामों की घोषणा कोलकाता स्थित बोर्ड कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में की गई। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. रामानुज गांगुली और सचिव मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि इस बार के परिणामों में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा है। पीसी सुबह नौ बजे शुरू हुई और परिणामों को ठीक 9:30 बजे सार्वजनिक किया गया।
बोर्ड ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने स्कूलों के जरिए मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट प्राप्त करें। अगर किसी को रिजल्ट से जुड़ी कोई समस्या है तो वह संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर सकता है।
ये भी पढ़ें- ISI एजेंट के 5 चौंकाने वाले खुलासे, जानें पठान खान कौन है? जिसे राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से दबोचा
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
7 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
8 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
10 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
10 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
11 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines