ISI एजेंट के 5 चौंकाने वाले खुलासे, जानें पठान खान कौन है? जिसे राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से दबोचा

राजस्थान के जैसलमेर से पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करने वाले एक शख्स को दबोचा गया है, जिसने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने पाकिस्तान और ISI को लेकर भी अहम जानकारियां राजस्थान इंटेलिजेंस को दी हैं। आइए जानते हैं कि जासूस ने क्या बताया?

Pathan Khan

पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में पाकिस्तानी जासूसों और आतंकियों की धरपकड़ चल रही है। ऐसे ही एक सर्च ऑपरेशन के दौरान राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर निवासी पठान खान को पाकिस्तान की ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पठान खान के खिलाफ सरकारी गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पठान को करीब एक महीना पहले हिरासत में लिया गया था और तब से उससे पूछताछ की जा रही थी, लेकिन पठान खान को औपचारिक रूप से 1 मई 2025 को गिरफ्तार किया गया है, जिसने पूछताछ में कई बड़े खुलासे भी किए हैं, जिनके अनुसार देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। आतंकी ने पाकिस्तान और ISI को बारे में कई जानकारियां दी हैं।

विज्ञापन

साल 2013 में गया था पाकिस्तान

1. राजस्थान इंटेलिजेंस की ओर से जारी किए प्रेस नोट के अनुसार, पठान खान जैसलमेर में करमो की ढाणी, चांधन का रहने वाला है। साल 2013 में पाकिस्तान गया था। वहां पठान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों के संपर्क में आया।

विज्ञापन

2. ISI  के कैंप में पठान खान को जासूसी करने की ट्रेनिंग दी गई। जासूसी करने के बदले उसे मोटे पैसे मिले। भारत लौटने के बाद भी अकसर वह पाकिस्तान जाता था और खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों से मिलता था।

3. पठान खान ने बताया कि उसने देश से जुड़ी संवेदनशील और गोपनीय जानकारी पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ शेयर की है। उसने अपने मोबाइल फोन से जानकारियां शेयर की। जैसलमेर में होने वाले सैन्य अभ्यास के बारे में बताया।

विज्ञापन

4. पठान खान ने बताया कि उसने ISI को भारत का सिम कार्ड दिया है। सिम का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी अधिकारी भारतीय सैनिकों को फोन करते हैं। महिलाओं के जरिए भारतीय सैन्य अफसरों को हनीट्रैप में फंसाते थे।

विज्ञापन

5. पठान खान ने बताया कि उसने जैसलमेर में भारतीय सेना की एक्टिविटीज के फोटो और वीडियो ISI के अधिकारियों को भेजे थे, लेकिन इंटेलिजेंस के रडार में आने पर वह फंस गया। उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया है।

6. पठान खान ने बताया कि जैसलमेर के नहरी इलाके में जीरो आरडी पर उसका खेत है। भारतीय खुफिया एजेंसी उसे फोन को ट्रेस कर रही थी, इसलिए वह उस तक पहुंच गई। 26 मार्च को रात 3 बजे उसे दबोचा गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ