Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में भरा पानी, बीमारी फैलने का खतरा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी के निवासी इन दिनों बेसमेंट में हुए जलभराव से परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि बुधवार को हुई बारिश के बाद से बेसमेंट में पानी भरा हुआ है, जिसे अभी तक नहीं निकाला गया है।

Ajnara homes Society Water In Basement
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अजनारा होम्स सोसायटी के निवासी इन दिनों बेसमेंट में हुए जलभराव से परेशान हैं। निवासियों का आरोप है कि बुधवार को हुई बारिश के बाद से बेसमेंट में पानी भरा हुआ है, जिसे अभी तक नहीं निकाला गया है। पानी के जमाव के कारण बदबू फैल गई है। बीमारी का खतरा बढ़ गया है। इससे न केवल पर्यावरण दूषित हो रहा है बल्कि लोगों का वाहन चलाना और आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।

लापरवाही का आरोप
सोसायटी में रहने वाले राकेश सिंह ने बताया कि पानी जमा होने से बेसमेंट की नींव पर भी खतरा मंडरा रहा है। लगातार नमी के कारण नींव कमजोर हो सकती है, जिससे इमारत की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। बेसमेंट से लगे फ्लैटों में गंदे पानी की दुर्गंध लोगों को परेशान कर रही है।

विज्ञापन

वाहन फंसे, लिफ्ट सेवा बाधित
निवासियों ने बताया कि जलभराव के कारण कई लोगों की गाड़ियां बेसमेंट में फंस गई है। वाहन तक पहुंचना असंभव हो गया है। साथ ही बेसमेंट की ओर जाने वाली लिफ्ट भी प्रभावित हुई है, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को काफी परेशानी हो रही है।

बीमारियों का खतरा
निवासियों ने आशंका जताई है कि यदि पानी शीघ्र नहीं निकाला गया तो इससे संक्रमण और मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। कई बार शिकायत के बावजूद बिल्डर प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। निवासियों की मांग है कि प्रबंधन जल्द से जल्द बेसमेंट से पानी की निकासी करवाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ