Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में पानी को तरसे 500 परिवार

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में सोमवार सुबह से जल संकट बना हुआ है। सोसायटी निवासियों का कहना है कि पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित है। परिसर की जल आपूर्ति मोटर अचानक खराब हो गई।

Aims Green Avenue

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में सोमवार सुबह से जल संकट बना हुआ है। सोसायटी निवासियों का कहना है कि पानी की सप्लाई पूरी तरह बाधित है। परिसर की जल आपूर्ति मोटर अचानक खराब हो गई। गर्मी के इस मौसम में पानी की कमी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह 7 बजे से है समस्या
सोसायटी में रहने वाले पंकज और राकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 500 परिवार इस परिसर में निवास करते है। पानी की आपूर्ति बुधवार सुबह 7 बजे से बंद है। जैसे-जैसे दिन चढ़ा और समस्या का समाधान नहीं हुआ,निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन से शिकायत की। इसके बाद शाम करीब 5 बजे बिल्डर की ओर से एक नोटिस जारी कर बताया गया कि मोटर में तकनीकी खराबी आ गई है। रात 9 बजे तक सप्लाई बहाल किए जाने का आश्वासन दिया गया।

सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को
पानी नहीं आने के कारण रोजमर्रा के घरेलू कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। खासतौर पर सुबह के समय जब लोग ऑफिस और बच्चे स्कूल के लिए निकलते हैं, उस समय पानी न होने से तैयारियां बाधित हुई। महिलाओं को रसोई और सफाई जैसे कार्यों में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा।

न टैंकर,न समाधान
निवासियों का कहना है कि बिल्डर प्रबंधन द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई त्वरित कदम नहीं उठाया गया। न तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी का टैंकर मंगवाया गया और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी फोन पर उपलब्ध रहा। मजबूरन कई लोगों को बाजार से पानी खरीदना पड़ा, जिससे उनकी दिनचर्या और आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ