Viral Video: सारस और आरिफ की इस दोस्ती को देख भूल जाएंगे 'हाथी मेरा साथी' की कहानी, हर ओर हो रही चर्चा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Viral Video: दोस्ती शब्द सदियों से एक सुकून भरा एहसास रहा है। और जब ये दोस्ती किसी वन्य जीव और इंसान की हो तो फिर कहानियों और मिसालों के दौर शुरू होते हैं। आज हम भी आपके लिए एक ऐसा ही मामला लेकर आए हैं।
उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक सारस (पक्षी) और युवक की दोस्ती चर्चाओं का विषय बन गई है। सारस हर वक्त युवक के साथ रहता है। युवक बाइक से जाता है तो सारस भी उड़कर उसके साथ जाता है। दोनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहे हैं।
मामला अमेठी जिले का है। एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां आरिफ नाम का युवक रहता है। एक दिन आरिफ को खेत में एक सारस घायल हालत में मिला। उसके पैर में चोट लगी थी। आरिफ उसे अपने घर लेकर आ गया।
सारस का इलाज कराया। काफी दिन साथ रहने के बाद सारस और आरिफ की दोस्ती हो गई। दोस्ती भी इतनी गहरी है कि आरिफ अगर अपनी बाइक से कहीं जाता है तो सारस भी उसके साथ-साथ उड़ कर जाता है।
अजब-गजब; इंसान-पक्षी की दोस्तीः
अमेठी के गौरीगंज के जामो ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत गांव मंडखा मजरे औरंगाबाद का मामला है. जहां मोहम्मद आरिफ और एक सारस की जोड़ी जय-वीरू के तौर पर चर्चित है. एक वर्ष पहले खेतों में यह पक्षी घायल अवस्था में मिला पैर टूटा हुआ था. 1/1 pic.twitter.com/CUeGA1092x
— Gyanendra Shukla (@gyanu999) February 21, 2023
अभी हाल ही में आरिफ ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरिफ बाइक से कहीं जा रहा है। सारस भी उसके साथ-साथ उड़ कर जा रहा है। वीडियो में सारस को साफ तौर पर देखा जा सकता है। आरिफ और सारस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: