Viral Video: जिस तरह से सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से छीन लाई थी, वैसे ही उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन (Mathura Junction) पर एक बुजुर्ग महिला ने भी अपनी पति के प्राणों को भी यमराज के हाथों से छीन लिया। अपने पति की जान बचाने की जद्दोजहद में लगी महिला का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Video Viral) हो रहा है। बाद में महिला की मदद के लिए रेलवे पुलिस के जवान भी आ गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
प्लेटफॉर्म पर बैठे-बैठे आ गया हार्ट अटैक
मथुरा आरपीएफ ने बताया कि शनिवार को केशवन (70 वर्ष) अपनी पत्नी दया (65 वर्ष) के साथ निजामुद्दीन-कोझिकोड़-कोयंबटूर एक्सप्रेस में सफर करने वाले थे। दोनों स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठे थे। इसी दौरान केशवन को हार्ट अटैक आ गया। प्लेटफॉर्म में एक बैठने के स्थान पर वह धीरे-धीरे गिरने लगे। केशवन बेसुध होते जा रहे थे। सूचना पर आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान उनकी पत्नी दया ने हिम्मत दिखाई।
10 मिनट तक पति को दिया सीपीआर
आरपीएफ के जवानों ने बुजुर्ग केशवन के हाथ और पैरों की मालिश करना शुरू कर दिया। वहीं दया ने करीब 10 मिनट तक सीपीआर (मुंह से सांस देना) दी। दया इस दौरान बिल्कुल भी नहीं घबराईं। उन्होंने हिम्मत से काम लिया। पत्नी की हिम्मत और सूझबूझ से केशवन के प्राण बच गए। उन्हें होश आने लगा। फिर आरपीएफ के जवानों ने उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। वहीं मथुरा जंक्शन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
33 mins agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
45 mins ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
57 mins agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
1 hr agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 hr agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
2 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines