Uttarakhand News: 'माथे पर तिलक और गले में ओम नमः शिवाय् का दुपट्टा...' केदारनाथ मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार, Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Uttarakhand News: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने मंगलवार को केदारनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे। मंदिर से बाहर आते समय का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें अक्षय माथे पर तिलक और गले में दुपट्टा डाले दिख रेह हैं।
जानकारी के मुताबिक, अक्षय कुमार की केदारनाथ यात्रा के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अक्षय भारी सुरक्षा के बीच मंदिर से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय मंदिर में पूजा करने के बाद हाथ जोड़कर अपने प्रशंसकों का अभिवादन कर रहे हैं।
#WATCH | Rudraprayag, Uttarakhand: Bollywood actor Akshay Kumar visited Baba Kedarnath temple today and offered prayers. pic.twitter.com/0KLkYSF8Cz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 23, 2023
बता दें कि हाल ही में अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के यूट्यूब शो में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने बचपन का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने अपने पिता के बारे में बताया कि जब भी कोई मेहमान घर पर होता है तो वे ‘ब्रेक-डांस’ करने के लिए कहते हैं। अक्षय ने बताया कि मेरी समझ में नहीं आता है कि घर पर कोई रिश्ते आता है तो मुझसे ऐसा क्यों करवाते थे?
अक्षय फिलहाल अपनी अगली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित, इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में टाइगर श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा और पृथ्वीराज सुकुमारन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2024 में ईद के आसपास स्क्रीन पर आने वाली है। इस फिल्म के अलावा, अक्षय के पास पाइपलाइन में ‘ओएमजी 2’, ‘हेरा फेरी 3’ और ‘कैप्सूल गिल’ भी हैं।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.