Lakhimpur Kheri Road Accident: हॉस्पिटल में रोती-बिलखती मां और घायल बच्चे को देखकर कमिश्नर रोशन जैकब रो पड़ीं देखें Video

Lakhimpur Kheri Road Accident

Lakhimpur Kheri Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) जिले में बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने पर लखनऊ कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब भी मौके पर पहुंच गईं। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि करीब 40 लोग घायल हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया है। घायलों से मिलने के लिए कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब (Commissioner Dr Roshan Jacob) अस्पताल पहुंची। यहां एक बच्चे की हालत को देख उनकी कमिश्नर की आंखों से आंसू बहने लगे।

विज्ञापन

घायलों को देखने के लिए पहुंची थीं कमिश्नर

लखनऊ कमिश्नर डॉ. जैकब ने घायल यात्रियों का हालचाल जानने के लिए लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल पहुंचीं। वहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की और स्थिति जानी। डॉक्टरों से भी बात की। इसके बाद उन्होंने गंभीर घायलों को लखनऊ रैफर करने का आदेश दिया। इसी दौरान कमिश्नर की नजर एक घायल बच्चे पर पड़ी। बच्चे के पास उसकी मां बैठी हुई थी। कमिश्नर बच्चे के पास पहुंचीं। बच्चा दर्द से रो रहा था। डॉक्टरों ने कमिश्नर को बताया कि बच्ची की हालत नाजुक है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बच्ची की हालत देख कमिश्नर का दिल पसीजा

बच्चे की हालत को देखकर कमिश्नर डॉ. रोशन जैकब की आंखों से आंसू बहने लगे। उन्होंने डॉक्टरों को बच्चे का उचित इलाज कराने का निर्देश दिया। वहीं मां को भरोसा दिया कि बच्चे का बेहतर इलाज होगा। उन्होंने डॉक्टरों से पूरे हालात पर नजर रखने को भी कहा है। इस दौरान किसी ने इस पूरी घटना का मोबाइल में वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। लोगों ने कहा, काश हर अफसर रोशन जैकब होता। लोगों का दर्द बांटे।

विज्ञापन

हादसे में छह लोगों की हुई है मौत, कई घायल

जानकारी के मुताबिक यह हादसा लखीमपुर खीरी जिले में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर शारदा पुल के पास हुआ था। यहां एक तेज रफ्तार बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि यात्रियों भरे बस के परखच्चे उड़ गए। ट्रक भी हादसे के बाद पलट गया था। बताया जा रहा है कि बस सुबह 8 बजे धौरहरा से लखीमपुर के लिए रवाना हुई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोग घायलों की मदद के दौड़ पड़े थे। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ