Varanasi News: भारत में अतिथि देवो भवः की शाख को बट्टा लगाने वाला एक मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में घूमने के लिए आई पेरिस (Paris) की एक युवती के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सभी का सिर शर्म से झुक गया। विदेशी युवती ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की है।
उसने कहा कि एक गाइड जैसे व्यक्ति ने उसे खाने के साथ बीयर पिला दी। होटल के कमरे में जब अगले दिन उसकी नींद खुली तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर युवती अपने देश लौट गई है। वहीं पुलिस ने पड़ताल के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
15 से 25 सितंबर तक काशी में रुकी थी
वाराणसी पुलिस के मुताबिक घटना 20 सितंबर की है। पुलिस की ओर से जारी एक प्रेसनोट के मुताबिक फ्रांस के पेरिस शहर की रहने वाली युवती काशी घूमने के लिए आई थी। वह 15 से 25 सितंबर तक शहर में रही। 17 सितंबर को युवती की मुलाकात एक व्यक्ति से हुई। विदेशी युवती का आरोप है कि उसने खुद को गाइड के तौर पर पेश किया। दो दिन तक वह उसके साथ शहर में घूमी। 20 सितंबर को वह व्यक्ति विदेशी युवती को एक रेस्त्रां में लेकर गया।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले 24 आरोपी गिरफ्तार
दोनों खाना खाया, युवती को बीयर पिलाई
जहां दोनों ने खाना खाया। आरोप है कि खाना खाने के दौरान उसने विदेशी युवती को बीयर पिला दी। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर व्यक्ति विदेशी युवती को उसके केदार घाट स्थित गेस्ट हाउस में लेकर पहुंचा। जहां उसे उल्टियां हो गईं। इसके बाद युवती बेहोश हो गई। उसका आरोप है कि जब अगली सुबह वह जागी तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। यह देख वह घबरा गई। उसने तत्काल मामले की शिकायत भेलूपुर थाने में की।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
वहीं पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी मुकेश रस्तोगी निवासी नई बस्ती, पांडेयपुर, थाना लालपुर (वाराणसी) को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी ने उसकी बीयर में देसी शराब मिला दी थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। विदेशी युवती ने अपना मेडिकल कराने से भी इनकार कर दिया था। वह अपने देश फ्रांस वापस लौट गई है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
21 mins agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
51 mins agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
1 hr agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
1 hr agoHC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
9 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
9 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
9 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
11 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
11 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines