Vinod Upadhyay killed in UP STF encounter: अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ यूपी पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इस वजह से प्रदेश के क्रिमिनल्स में खौफ का माहौल है। इस बीच यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में माफिया विनोद उपाध्याय को मार गिराया है। उसपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। वह उत्तर प्रदेश पुलिस के माफियाओं की लिस्ट में शामिल था। विनोद उपाध्याय पर अलग-अलग जिलों में 35 मुकदमे दर्ज थे। इसमें हत्या और हत्या के प्रयास समेत गंभीर केस भी थे। किसी भी मामले में उसे सजा नहीं हो पाई थी।
पुलिस की गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और अस्पताल में उसकी मौत हो गई। काफी समय से वह एसटीएफ के निशाने पर था। यह मुठभेड़ शुक्रवार बीती रात हुई। जिसमें शार्प शूटर विनोद को पुलिस की गोली लग गई। जब पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में उसका एनकाउंटर हुआ।
ये भी पढ़ें- Indian Railway: कोहरे की वजह से 22 से ज्यादा ट्रेनें चल रहीं लेट, घर से निकलने से पहले यहां करें चेक
कौन था गैंगस्टर विनोद उपाध्याय
विनोद कुमार उपाध्याय अयोध्या के महराजगंज के मया बाजार का रहने वाला था। उसकी पहचान गोरखपुर छात्रसंघ चुनाव से बनी। पुलिस पिछले 7 महीने से उसकी तलाश कर रही थी। उसका गिरोह गई जिलों में संगठित अपराधों में शामिल था, जो यूपी के कई जिलों में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका था।
बसपा के टिकट पर लड़ा है चुनाव
विनोद उपाध्याय ने साल 2004 में गोरखपुर जेल में बंद चल रहे अपराधी जीतनारायण मिश्र को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद साल 2005 में जब जीतनारायण जेल से बाहर निकला तो विनोद ने उसे मौत के घाट उतार दिया। संतकबीरनगर जिले में की गई जीतनारायण की हत्या के बाद विनोद उपाध्याय चर्चा में आया। विनोद 2007 में बसपा के टिकट पर विधायकी का चुनाव भी लड़ चुका है जिसमें उसे हार मिली थी।
ये भी पढ़ें-दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, दो दिनों तक चलेगी शीतलहर, जानें IMD का Update
संबंधित खबरें
जुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
19 mins agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
1 hr agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
4 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
14 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
16 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines