Shrikant Tyagi Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी (Grand Omaxe society) एक बार फिर से अखाड़ा बनती दिखाई दे रही है। यहां सोमवार से काफी हलचल है। मंगलवार शाम को त्यागी समाज के एक नेता ने श्रीकांत के परिवार को समर्थन देते हुए प्रशासन को 24 घंटे की मोहलत दी थी तो वहीं मंगलवार को माहौल गर्माता देख पुलिस ने भी 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। बता दें कि जिस स्थान पर श्रीकांत त्यागी ने पेड़ लगाकर अतिक्रमण किया वहीं पर फिर से पेड़ लगाए गए हैं।
अभी पढ़ें – UP में मदरसा शिक्षा परिषद का बड़ा फैसला, अब छह घंटे चलेंगे मदरसे, दुआ और राष्ट्रगान से होगी शुरुआत
फिर से किए अवैध कब्जे को हटाएं
डीसीपी सेंट्रल नोएडा, राम बदन सिंह ने बताया कि श्रीकांत त्यागी के परिवार के सदस्यों ने ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के कॉमन एरिया (सार्वजनिक स्थान) में छोटे-बड़े पौधे लगाकर अवैध रूप से बनाए गए स्थायी ढांचे पर फिर से कब्जा कर लिया। लगाए गए पेड़ों को हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।
अभी पढ़ें – Uber सर्विस पर एक बार फिर उठे सवाल, चेन्नई में ऑटो ड्राइवर ने छात्रा का किया यौन उत्पीड़न
जारी है त्यागी समाज का धरना
वहीं समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में प्रदर्शन हो रहा है। जानकारी के मुताबिक श्रीकांत त्यागी के समर्थन में एक त्यागी का नेता काफी लोगों के साथ मौके पर धरना दे रहा है। वहीं माहौल को देखते हुए मौके पर काफी संख्या में फोर्स भी मौजूद है।
यहीं हुआ था पहले भी विवाद
बता दें कि कुछ दिन पहले श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने एक वीडियो बयान जारी किया था। इसमें काफी कुछ कहा गया था। इसके बाद त्यागी समाज के कुछ नेता उनके समर्थन में आ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी मौजूदगी में अनु त्यागी ने फिर से सार्वजनिक स्थान पर पेड़ (पाम ट्री) लगा दिए हैं। अधिकारी सोसायटी में पहुंचे और त्यागी परिवार से बात की। बता दें कि उसी स्थान पर पेड़ लगाए गए हैं, जिसके कारण पहले विवाद हुआ था और श्रीकांत ने सोसायटी में रहने वाली एक महिला के साथ अभद्रता, गालीगलौज और मारपीट की थी।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
AAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
29 mins agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
47 mins agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
1 hr agoअभिषेक बनर्जी के घर पर आधी रात को हमला, बोले- '7वीं बार जान लेने की कोशिश'
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट के फैसले से हिमाचल को मिलेगी 55 करोड़ मिलियन यूनिट बिजली
1 hr agoउत्तराखंड कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार
2 hrs agoCM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
2 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines