नोएडाः प्रदेश के कई शहरों में हाउसिंग सोसायटीज में पालतू कुत्तों द्वारा लोगों को काटे जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में गाजियाबाद में दो, नोएडा में एक और ग्रेटर नोएडा में एक मामला सामने आने के बाद नोएडा में फिर से एक मामला सामने आया है। यहां कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने को लेकर युवक और एक महिला की बहस का वीडियो वायरल हुआ है।
कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने के लिए की बहस
20 सेकेंड का यह वीडियो में नोएडा की जेपी अमन सोसाइटी का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक एक युवक हाउसिंग सोसायटी की लिफ्ट में अपने पालतू कुत्ते को लेकर जाने का प्रयास करता है। इसी दौरान वहां मौजूद एक महिला उसका विरोध करती है। दोनों में तीखी बहस हो जाती है। वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि महिला ने जब युवक का विरोध किया तो उसने अभद्रता करते हुए कहा कि वह इसी लिफ्ट में जाएगा।
महिला ने साथ के साथ बनाया वीडियो
इस पर विरोध के साथ-साथ वीडियो बना रही महिला ने कहा कि आपको नियमों के बारे में पता नहीं है कि कुत्तों के लिए लिफ्ट का प्रयोग नहीं किया जा सकता है। आपको बता दें कि नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों से कुत्तों के लिफ्ट में काटने और कुत्तों के कारण लोगों में विवाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कहीं सोसायटी की लिफ्ट में कुत्ते लोगों को काट रहे हैं तो कहीं कुत्तों को लिफ्ट में ले जाने को लेकर लोगों में विवाद हो रहा है।
एक के बाद एक कई मामले सामने आए हैं
आपको बता दें कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कुत्ता प्रेमियों या मालिक की आसपास रहने वाले लोगों से बहस हो रही हैं। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में दो महिलाओं की कुत्ते को लेकर तीखी बहस हुई। इसके अलावा गाजियाबाद में लिफ्ट में एक कुत्ते ने बच्चे को काट लिया। वहीं नोएडा की एक हाउसिंग सोसायटी में एक डिलीवरी ब्वॉय पर कुत्ते ने हमला कर दिया। वहीं गुरुवार को सोशल मीडिया पर गाजियाबाद का एक वीडिया वायरल हुआ। इसमें पार्क में घूम रहे एक बच्चे को पिटबुल कुत्ते ने काट लिया। उसके चेहरे पर 150 टांके आए हैं।
संबंधित खबरें
लापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
7 mins agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
49 mins agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
1 hr agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
2 hrs agoमेट्रो में सीट को लेकर मारे थप्पड़, तोड़ दिया दम; पूर्व IAS और बेटा अरेस्ट
2 hrs agoअरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR दर्ज, जानें दिल्ली पुलिस ने क्यों लिया एक्शन?
3 hrs agoतेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
6 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
7 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
13 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines