लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य सरकार ने प्रदेश के शीर्ष 73 अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का समाधान न कर पाने पर नोटिस जारी किया है। जनसुनवाई पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन के कार्यों से जुड़े विभागों द्वारा सीएम कार्यालय को भेजी गई गोपनीय रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
इन बड़े अधिकारियों पर लगे आरोप
आपको बता दें कि जिन अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है, उनमें 10 विभागाध्यक्ष, पांच आयुक्त, 10 जिलाधिकारी, पांच विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, पांच नगर आयुक्त और 10 तहसीलदार शामिल हैं। इनके साथ ही तीन एडीजी-आईजी, पांच आईजी-डीआईजी, 10 कमिश्नरेट, एसएसपी व एसपी के साथ ही 10 पुलिस थानों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं शासन की ओर से ऐसे कई विभागों की जांच भी कराई गई है जो जनसुनवाई में शिकायतों का निस्तारण करने में विफल रहे हैं।
इस विभागों का रहा सबसे खराब प्रदर्शन
सबसे खराब प्रदर्शन वाले विभागों में कर्मियों, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कृषि विपणन, बुनियादी ढांचे, औद्योगिक विकास, आवास व शहरी नियोजन, व्यावसायिक शिक्षा, नमामि गंगे, ग्रामीण जल आपूर्ति, पर्यावरण और वन विभाग शामिल हैं। इसी के तहत सीएम ने राज्य के 73 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उनसे ड्यूटी में लापरवाही के आरोप पर स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस जुलाई की एक रिपोर्ट के आधार पर जारी किए गए थे।
सीएम ने कहा था, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
आपको बता दें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस-प्रशासन समेत सभी विभागों के साथ बैठकें की थीं। इन मौकों पर उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा था कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य सरकार के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि जन शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण होने के साथ ही दोनों पक्षों को संतुष्ट किया जाना आवश्यक है। वहीं मुख्यमंत्री की चेतावनियों के बावजूद अधिकारियों और विभागों के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। इसी पर सीएम ने सख्त रुख अपनाने का यह कार्रवाई की है।
संबंधित खबरें
MP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
31 mins agoसड़क पर ड्राइवर को नहीं दिखा साइन बोर्ड और खड़ा ट्रक, हादसे में 3 की मौत
34 mins agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
1 hr ago'हमें कभी अलग मत करना...', रॉकी-नाजिया ने बनाया VIDEO; फिर मिले दोनों के शव
1 hr ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
1 hr agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
2 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
2 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
3 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
4 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines