Noida News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में श्रीकांत त्यागी केस (Shrikant Tyagi Case) में बुधवार को एक नया मोड़ आ गया। कई दिनों से चल रहे ड्रामे को देखते हुए अब गौतमबुद्ध नगर के भाजपा जिला अध्यक्ष (District President Of BJP) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने श्रीकांत प्रकरण की सीबीआई (CBI) से जांच कराने की मांग की है। साथ उन्होंने श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी के आरोपों का भी खंडन किया है।
अनु त्यागी ने वीडियो में कहा कि हमारी जान को खतरा
बता दें कि कुछ दिनों पहले श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने अपना एक वीडियो वायरल किया था। इसमें कहा था कि उन्हें गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा से जान का खतरा है। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में चल रहे त्यागी समाज के धरना प्रदर्शन के दौरान भी श्रीकांत की पत्नी ने आरोप लगाया कि उन्हें सांसद डॉ. महेश शर्मा से जान का खतरा है।
CBI या किसी अन्य एजेंसी से कराई जाए जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष ने अनु त्यागी के आरोपों का खंडन किया है। साथ ही उन पर पार्टी और उनके सांसद को बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। इसके लिए जीबी नगर भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मामले की स्वतंत्र जांच करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खुद को स्वयंभू नेता कहलाने वाले श्रीकांत त्यागी से जुड़े हमले और अतिक्रमण मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) या इसी अन्य स्वतंत्र जांच एजेंसी से जांच कराई जाए।
सोसायटी में चल रहा है धरना प्रदर्शन
नोएडा के सेक्टर-93बी में ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में त्यागी समाज के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। यहां लोगों को संबोधित करते हुए अनु त्यागी ने कहा कि मेरी लड़ाई अकेले डॉ. महेश शर्मा के साथ है। उनसे हमें खतरा है। मैं पुलिस से सुरक्षा देने का आग्रह करती हूं। उन्होंने कहा कि इस सोसायटी में कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कॉमन एरिया पर अतिक्रमण किया है, लेकिन महेश शर्मा के राजनीतिक दबाव के कारण हमें ही निशाना बनाया गया।
पत्र में लिखा अब तक की पूरी कहानी
जीबी नगर भाजपा अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सीएम को लिखे पत्र में कहा है कि उनकी किसी समुदाय से कोई दुश्मनी नहीं है और अन्नू त्यागी उनकी ‘बहन’ की तरह हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारे सांसद डॉ. महेश शर्मा की छवि को खराब करने की साजिश है। भाजपा या उनके सांसदों का किसी समुदाय या जाति के खिलाफ गलत इरादा नहीं है। भाजपा सबकी है। पत्र में लिखा है कि हम त्यागी समुदाय के साथ-साथ अन्य सभी समुदायों का सम्मान करते हैं।
अतिक्रमण के खिलाफ महिला ने किया था विरोध
उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसायटी में रहने वाली एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। महिला ने सोसायटी के कॉमन एरिया में अतिक्रमण करने पर आपत्ति जताई थी। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने राज्य सरकार के अधिकारियों से मामले में आवश्यक कार्रवाई करने को भी कहा। मनोज गुप्ता ने कहा कि भाजपा या पार्टी सांसद ने अतिक्रमण की कोई शिकायत नहीं की है। न ही इस मामले में नोएडा प्राधिकरण की जांच में हस्तक्षेप किया है। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक की गईं सभी कार्रवाई संबंधित अधिकारियों द्वारा की गई है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
2 mins agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
3 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
5 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines