Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर भारी संख्या में अवैध रूप से रह रहे चीनी नागरिकों को हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर (दिल्ली) भेजा गया है। इनमें एक चीनी महिला भी शामिल है। आपको बता दें कि इससे पहले भी काफी संख्या में अवैध रूप से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रह रहे चीनी नागरिकों को हिरासत में लेकर वापस चीन भेजा गया था। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी ये लोग यहां रह रहे थे।
अभी पढ़ें – दर्दनाक हादसा! ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौके पर मौत
नेपाल सीमा पर पकड़े जाने के बाद हुई सख्ती
आपको बता दें कि पिछले दिनों नेपाल सीमा पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों ने दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ के बाद पुलिस और खुफिया विभाग की टीमों ने सख्ती के साथ इन चीनी नागरिकों की तलाश शुरू कर दी। इसी क्रम में नोएडा के अलग-अलग स्थानों पर वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे इन चीनी नागरिकों की तलाश शुरू की गई। पिछले दिनों भी नोएडा के अलग-अलग स्थानों से इनको हिरासत में लिया गया था।
इन जगहों पर चलाया अभियान
नोएडा एलआईयू और स्थानीय पुलिस ने सोमवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के कई स्थानों पर अभियान चलाया। इसके बाद सेक्टर-113 कोतवाली क्षेत्र से 3, सेक्टर-49 कोतवाली क्षेत्र से 1, बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र से 2, फेज-दो कोतवाली क्षेत्र से 6 और सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र से 3 चीनी नागरिकों को पकड़ा है। आरोप है कि इन सभी का वीजा एक साल पहले ही खत्म हो गया था, जिसके बाद बाद भी ये लोग अवैध रूप से यहां रह रहे थे। पकड़े गए 15 चीनी नागरिकों में एक महिला भी शामिल है।
अभी पढ़ें – तेलंगाना: भाजपा विधायक टी राजा के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बंदी संजय को भी पुलिस ने लिया हिरासत में
दिल्ली के डिटेंशन सेंटर से वापस चीन भेजा जाएगा
जानकारी के मुताबिक इस सभी 15 चीनी नागरिकों को दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर में भेजा गया है। यहां से सभी को वापस उनके देश भेजा जाएगा। पूर्व में भी नोएडा पुलिस और एलआईयू ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध रूप से यहां रह रहे कई चीनी नागरिकों को हिरासत में लिया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
इंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
6 mins agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
7 mins ago'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
50 mins agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दिवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
1 hr agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
1 hr agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 hr agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
2 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
2 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines