मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शुक्रवार दोपहर को एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में अग्निकांड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद फैक्ट्री में काम करने वाली महिलाएं करीब आठ फीट ऊंची दीवार को कूद कर भागीं और अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
थाने से चंद कदम की दूरी पर चल रही थी पटाखा फैक्ट्री
जानकारी के मुताबिक घटना मेरठ जिले के रोहटा थाना क्षेत्र में हुई। थाने से कुछ ही दूरी पर एक पटाखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। फैक्ट्री में काफी संख्या में महिलाएं काम कर रही थी। शुक्रवार को दोपहर में अचानक किन्हीं कारणों से यहां आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बताया कि घटना के बाद फैक्ट्री के मालिक ने सभी को भागने के लिए कहा। इसके बाद महिलाएं दीवार को कूद कर भागने लगीं। कई महिलाएं घायल भी हो गईं।
एक के बाद एक कई धमाकों से दहला इलाका
वहीं फैक्ट्री में हुए अग्निकांड में एक व्यक्ति के मरने की सूचना है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। आसपास के लोगों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। देखत ही देखते आग भड़क गई। फैक्ट्री में आग के बाद कई धमाके हुए। पुलिस ने आसपास के घरों और दुकानों को खाली कराया। वहीं दमकल की कई गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।
वीडियो बनाने पर युवक को मोबाइल फोन तोड़ा
आरोप है कि अग्निकांड का वीडियो बना रहे एक व्यक्ति का फैक्ट्री में काम करने वाली महिलाओं ने मोबाइल फोन छीन कर तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि मेरठ में शुक्रवार को सीएम योगी का भी दौरा था। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी सीएम के दौरे में व्यस्त थे। इसी दौरान अग्निकांड की घटना से हड़कंप मच गया।
संबंधित खबरें
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
17 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
56 mins agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
1 hr agoछत्तीसगढ़ की पहली राजकीय तितली बनेगी 'ऑरेंज ओकलीफ'
1 hr ago'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
2 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
2 hrs agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
2 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
3 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
4 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines