Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक दिल को दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक दरिंदे ने 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। परिवार वालों को घटना की जानकारी तब हुई जब बच्ची की तबीयत खराब हो गई। परिवार वाले बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों को उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। वहीं परिवार वालों ने पुलिस को भी मामले की सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची को बहाने से कमरे में बुलाया
घटना 17 सितंबर की है। लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में एक परिवार रहता है। उन्होंने अपने मकान में विनोद नाम के युवक को किराए पर रखा हुआ है। आरोपी ने बच्ची को बहाने से अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की हालत बिगड़ गई। उसके काफी ब्लीडिंग होने लगी। परिवार वालों ने जब बच्ची की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की बात बताई। डॉक्टरों ने बच्ची की हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया है।
परिवार वालों ने 112 नंबर पर पुलिस से की शिकायत
परिवार वालों ने बच्ची से बात की तो उसने किराए पर रह रहे विनोद की दरिंदगी के बारे में बताया। इसके बाद परिवार वालों ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना के बाद मौके पर थाना पुलिस और अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने बच्ची का हाल जाना। वहीं परिवार वालों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल बच्ची का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
तत्काल टीमें बनाकर दरिंदे को गिरफ्तार किया
लखनऊ के डीसीपी (नॉर्थ जोन) कासिम आब्दी के मुताबिक परिवार वालों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज किया। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया। पुलिस ने मुकदमे में नामजद विनोद (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की सेहत की जानकारी के लिए डॉक्टरों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
9 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
11 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
11 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
13 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
13 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
14 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
14 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
14 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines