लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक जीजा-साली को गिरफ्तार किया है। चौंकिए नहीं, दोनों किसी और नहीं बल्कि लूट के मामले में पकड़े गए हैं। दोनों की जोड़ी ने अभी तक कुल आठ वारदातों को अंजाम दिया है। जीजा बाइक चलाता था, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी साली राहगीरों के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट लेती थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
पीजीआई क्षेत्र में महिला की तोड़ी थी चेन
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के पीजीआी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक वारदात हुई थी। यहां के आशियाना क्षेत्र में रहने वाले यूपी सहकारी आवास संघ के निदेशक हीरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी मिथिलेश की बाइक सवार युवक और युवती ने गले से चेन लूट ली थी। मिथिलेश शोर मचाती रह गईं, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पीजीआई थाना पुलिस से मामले की शिकायत की थी। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी।
सीसीटीवी फुटेज से खुला राज, पकड़े गए दोनों
मामले की जांच और लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस को एक सीसीटीवी हाथ लगा। सीसीटीवी फुटेज में दिख रही बाइक के आधार पर पुलिस ने लखनऊ के साउथ सिटी रेलवे अंडरपास के पास से बाइक सवार युवक और युवती को पकड़ा है। पूछताछ के बाद युवक की पहचान कानपुर के नौबस्ता निवासी मोहम्मद आसिफ और युवती की पहचान सरोजनी नगर निवासी राधा के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि दोनों आपस में जीजा और साली हैं।
राहगीरों को ही बेच देते लूटे हुए गहने
पीजीआई थाना प्रभारी बृजेश यादव ने बताया कि दोनों पेशेवर लुटेरे हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अभी तक आठ वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं लूट के माल को राहगीरों को ही बेच दिया करते थे। राहगीरों के सामने खुद को मुसीबत में बताते हुए कम दाम में ही सोनी-चांदी के आभूषणों को बेच देते थे। वहीं पुलिस के सामने आया है कि आसिफ करीब पांच साल पहले पारा बाल संरक्षण गृह से फरार हुआ था। उसके खिलाफ पारा थाने में मुकदमा भी दर्ज हैं।
संबंधित खबरें
मां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
11 mins agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
35 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
1 hr agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines