पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे अखिलेश यादव, बोले- मैं यहां की चाय नहीं पीयूंगा.. जहर दे दिया तो, मुझे भरोसा नहीं

Akhilesh Yadav (9)

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में रविवार सुबह समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पुलिस मुख्यालय पहुंचे। यहां अधिकारियों की ओर से उन्हें चाय की पेशकश की गई। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यहां की चाय नहीं पीऊंगा। हम अपनी चाय लाएंगे, तब पीएंगे। जहर दे दिया तो… मुझे भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आया वीडियो

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के हजरतगंज से गिरफ्तार सपा कार्यकर्ता और पार्टी के सोशल मीडिया सेल के सदस्य मनीष अग्रवाल के मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव और नरेश उत्तम लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में पहुंचे। बताया गया है कि यहां पर पुलिस अधिकारियों ने उन्हें चाय की पेशकश की। अधिकारियों के दिए जवाब का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

हम अपनी चाय पीएंगे, आप अपनी चाय पीना

इस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि हम बाहर से चाय मंगवा लेंगे। इसके बाद उन्होंने एक पार्टी सदस्य से कहा, विकास… बाहर कुछ खुल गया हो तो चाय ले आओ। यहां की चाय नहीं पीएंगे। बाहर की पीएंगे। या फिर हम अपनी लाएंगे, तब आपका कप ले लेंगे। …हम नहीं पी सकते। जहर दे दोगे तब। हां.. हां.. हमें भरोसा नहीं है। सच में भरोसा नहीं है। हम बाहर से मांगा लेंगे, आप अपनी चाय पीना- हम अपनी चाय पीएंगे।

विज्ञापन

आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हुई है गिरफ्तारी

बता दें कि मनीष अग्रवाल की गिरफ्तार की बाद लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। मनीष पर आरोप है कि उन्होंने ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद उनके खिलाख तीन मुकदमे दर्ज किए गए है।लखनऊ पुलिस का कहना है कि इन्हीं मुकदमों के आधार पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ