छात्रा के सवाल पर महिला IAS का विवादित बयान, बोलीं- सैनिटरी पैड दिया, तो निरोध मांगने लगेंगे

IAS Women
विज्ञापन

पटना: बिहार में एक स्कूली छात्रा ने एक कार्यक्रम में साधारण सा सवाल किया और पूछा कि क्या सरकार सेनेटरी पैड 20-30 रुपये में दे सकती है? छात्रा के सवाल पर कार्यक्रम में मौजूद बिहार की महिला IAS अफसर हरजोत कौर ने कहा कि कल आप कहेंगे कि सरकार जींस भी दे सकती है और उसके बाद कुछ सुंदर जूते क्यों नहीं? आप ये भी उम्मीद करेंगे कि सरकार आपको परिवार नियोजन के तरीके के रूप में कंडोम भी देगी।

जब छात्रा ने कहा कि लोगों के वोट से सरकार बनती है, तो अधिकारी ने कहा कि यह मूर्खता की पराकाष्ठा है। वोट मत करो। क्या आप पैसे और सेवाओं के लिए वोट करते हैं?

Advertisment

विज्ञापन

बता दें कि झुग्गी बस्ती की किशोर छात्राओं के साथ ‘सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महिला IAS हरजोत कौर भामरा राज्य के महिला एवं बाल विकास निगम की प्रमुख हैं, जिन्होंने यूनिसेफ और अन्य संगठनों के साथ साझेदारी में मंगलवार के समारोह का आयोजन किया था।

महिला अधिकारी ने कहा कि आपको सरकार से कुछ भी लेने की ज़रूरत क्यों है? यह सोचने का तरीका गलत है। एक अन्य छात्रा ने कहा कि उसके स्कूल में लड़कियों का शौचालय टूटा हुआ है और लड़के अक्सर प्रवेश करते हैं, तो अधिकारी ने जवाब दिया, “मुझे बताओ, क्या आपके घर में अलग शौचालय हैं? अगर आप अलग-अलग जगहों पर बहुत सी चीजें मांगते रहेंगे, तो ऐसे कैसे चलेगा?”

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ