Gyanvapi Case: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) में ज्ञानवापी-मां श्रृंगार गौरी मामले (Gyanvapi-Maa Shringar Gauri Case) में मंगलवार को जिला न्यायालय (Varanasi Court) में सुनवाई हुई।
जहां ज्ञानवापी मस्जिद समिति ने हिंदू पक्ष की ओर से दायर उस याचिका का विरोध किया, जिसमें उन्होंने ज्ञानवापी मस्जिद के वजुखाना या जलाशय के अंदर पाए जाने वाले कथित शिवलिंग के ढांचे की कार्बन डेटिंग की मांग की थी। अदालत ने अब इस मामले की सुनवाई के लिए 14 अक्टूबर की तारीख तय की है।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh में अनोखा मंदिर, मुराद पूरी होने पर भक्त चढ़ाते हैं घोड़े और हाथी
16 मई को हुआ था सर्वेक्षण
बता दें कि हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि 16 मई को सर्वेक्षण के दौरान मस्जिद के वजूखाना या जलाशय में पाया गया ‘शिवलिंग’ केस प्रॉपर्टी का हिस्सा था। याचिका में हिंदू पक्ष ने इसके कार्बन डेटिंग और शिवलिंग जैसी संरचना के अन्य वैज्ञानिक परीक्षणों की मांग की। ताकि इसकी आयु समेत अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।
आज थी सुनवाई, स्थगति हुई
हिंदू पक्ष की इस दलील को सुनने के बाद वाराणसी जिला न्यायालय ने मामले में सुनवाई की के लिए 11 अक्टूबर की तारीख यानी आज का दिन तय किया था। वहीं अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद समिति से याचिका पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा था। कोर्ट ने मंगलवार को सुनवाई स्थगित कर दी। अब मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी।
औरंगजेब ने ढांचे को गिराकर बनाई थी मस्जिद
जानकारी के मुताबिक ज्ञानवापी मस्जिद काशी विश्वनाथ मंदिर के बिल्कुल पास में स्थित है। हिंदू पक्ष की ओर से वाराणसी अदालत में याचिका दायर की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि मस्जिद का निर्माण औरंगजेब के आदेश पर मंदिर के ढांचे के एक हिस्से पर किया गया था। हिंदू पक्ष ने ज्ञानवापी मस्जिद के वजुखाने में एक ‘शिवलिंग’ होने का दावा करते हुए कार्बन-डेटिंग की मांग की और एक याचिका दायर की है, जिसका मस्जिद कमेटी विरोध कर रही है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.4 तीव्रता का भूकंप
17 mins agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
37 mins agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
2 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
2 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
3 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
3 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 hrs agoउपचुनाव 2026: 4 राज्यों की 6 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानें कहां-कितना मतदान?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines