Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के अस्तबल तराई इलाके में रहने वाली एक 24 वर्षीय लड़की ने रविवार को अपने दो छोटे भाइयों पर कथित तौर पर हमला करके उनकी हत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उसे रील्स बनाने से रोका था। दोनों लड़कों की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को उनकी बहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले रविवार को जब पुलिस उसे हिरासत में लेकर मौदरवाजा थाने ले आई तो उसने न सिर्फ चार महिला आरक्षकों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी वर्दी भी फाड़ दी। युवती ने थाना प्रभारी से भी बदसलूकी की।
रील्स की लत में बनाने लगी थी भद्दे वीडियो
पुलिस ने कहा कि आकाश राजपूत ने अपने बड़े भाई जयकिशन राजपूत के साथ मऊ दरवाजा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। कहा कि उसकी बड़ी बहन आरती ने रविवार को उसका गला घोंटने की कोशिश की। आकाश ने बताया कि बहन आरती को रील (शॉर्ट वीडियो) बनाने और इंस्टाग्राम पर अपलोड करने की लत थी। दोनों ने बताया कि इन दिनों बहन काफी भद्दे वीडियो बनाने लगी थी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों भाइयों के दोस्त उन्हें ताने मारने लगे और उनके सामने बहन का मजाक उड़ाने लगे।
घर में भाई को पीटा, हत्या का प्रयास किया, फिर थाने में बवाल
बहन के इस रवैये से परेशान रविवार को जब उसने इसका विरोध किया तो उसने एक भाई को पीट दिया। इतनी ही नहीं उसने गला घोंटकर मारने की भी कोशिश की। जब उसका भाई जयकिशन बचाने आया तो उसने उसे भी नहीं बख्शा और मारपीट की। आकाश ने कहा कि बहन पिता बादाम सिंह के साथ भी कई बार दुर्व्यवहार कर चुकी है। वहीं शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी आमोद कुमार सिंह ने आरती को थाने लाने के लिए एक महिला सिपाही और होमगार्ड को भेजा।इसके बाद युवती ने थाने में हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया। थाने में अपने भाई आकाश को देखकर उस पर फिर हमला कर दिया। महिला सिपाहियों के समझाने पर उनसे भी मारपीट कर दी।
पुलिस ने युवती के खिलाफ लिखे दो मुकदमे
इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने कहा कि आरती के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि एक मुकदमा धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत और दूसरा मुकदमा महिला कांस्टेबल को पीटना, उसकी वर्दी फाड़ना और सरकारी काम में बाधा डालने का दर्ज किया गया है। आरती को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि आरती के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया था कि वह रील्स बनाने की लत के कारण अपने परिवार के साथ दुर्व्यवहार कर रही थी। उन्होंने बताया कि परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उसने अपने भाई को मारने की कोशिश की।
संबंधित खबरें
पश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
32 mins agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
43 mins agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
1 hr agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
2 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
4 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
6 hrs agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines