Firozabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की करीब दो साल पहले लापता हुई थी। परिवार वालों ने गांव के ही फरार एक युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब उससे युवती के बारे में पूछताछ की तो जवाब सुनकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी ने दो साल पहले अपनी प्रेमिका की हत्या करके शव को अपने ही घर में दफना दिया था।
नवंबर 2020 को लापता हुई थी खुशबू
घटना फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र की है। यहां के गांव कीठौती में रहने वाली खुशबू (20) का गांव के रहने वाले गौरव (25) से प्रेम संबंध था। आरोपी ने बताया कि खुशबू उसके साथ रहना चाहती थी, लेकिन वह उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं था। 20 नवंबर 2020 को वह अपना घर छोड़कर गौरव के पास आ गई। आरोप है कि इसके बाद गौरव और उसके परिवार वालों ने खुशबू की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद खुशबू के शव को अपने ही घर में गड्ढा खोद कर दफना दिया।
उसी रात गांव से फरार हो गया परिवार
इसके बाद आरोपी गौरव अपने पिता, दो भाइयों और मां के साथ उसी रात गांव छोड़कर फरार हो गया। वहीं खुशबू के परिवार वाले बेटी की तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिवार वालों ने गौरव के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस तभी से आरोपी गौरव की तलाश में लगी थी। शनिवार को पुलिस ने गौरव को इलाके के गुंजन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाने में लाकर जब उससे पूछताछ की तो सारे राज खुल गए।
पुलिस ने बरामद किया खुशबू का कंकाल
वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर में दफन खुशबू का शव बरामद किया। हालांकि शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुका था। वहीं घटना के खुलासे के बाद खुशबू के परिवार वालों में कोहराम मच गया। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि खुशबू के कंकाल को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
बिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
7 mins agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
11 mins agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
18 mins agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
25 mins agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
38 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
3 hrs agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
3 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines