हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucknow Fire: लखनऊ के होटल लेवाना में लगी भीषण आग, अंदर फंसे कई लोग

विज्ञापन

Lucknow Fire: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक होटल लेवाना में भीषण आग लग गई है। होटल में आग लगने से हड़कंप मच गया है। ये आग हजरतगंज स्थित होटल लेवाना में आज सुबह लगी। हादसे के वक्त होटल के अंदर कई लोग मौजूद थे। जिन्हें बाहर निकाला जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक होटल की तीसरी मंजिल पर आग लगी थी। मौके पर आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़िया जुटी हैं। बताया जा रहा है कि होटल के भीतर अभी भी 20 से अधिक लोगों के फंसे हुए हैं। होटल की खिड़कियों के शीशे को तोड़कर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं आग में झुलसे लोगों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

अभी पढ़ें – Jharkhand: केजरीवाल के नक्शे-कदम पर सीएम हेमंत सोरेन, विधानसभा में खुद पेश करेंगे विश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन

अभी पढ़ें – गोवा: रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, 27 साल का शख्स गिरफ्तार

सुबह के समय जब लोग अपने कमरों में सो रहे थे, तभी अचानक कमरे से धुआं निकलने गया। आग की सूचना से होटल में अफरा-तफरी मच गई। होटल के अंदर कई लोग फंसे हुए हैं जिन्‍हें सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। प्राथमिक अनुमान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola