Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पुलिस के जवानों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है। दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घायल को रास्ता सही नहीं होने पर चारपाई के सहारे एक किमी दूर खड़ी पुलिस की गाड़ी तक पहुंचाया। उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती किया। सिपाहियों की तत्परता के कारण उसकी जान बच सकी। वहीं सिपाहियों के जज्बे को देख एसपी ने उनकी सराहना की है। वहीं मारपीट के मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अभी पढ़ें – कोर्ट में पेश नहीं होने पर पंजाब के स्पीकर और 2 मंत्रियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
दो पक्षों में हुए झगड़े के बाद हुआ था गंभीर घायल
घटना बांदा जिले की है। जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र के लोहरी गांव से डायल 112 पर पुलिस को पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन पुलिस कर्मियों को अपनी गाड़ी गांव से एक किलोमीटर पहले ही रोकनी पड़ी, क्योंकि गांव का रास्ता काफी संकरा है। पुलिस कर्मी पैदल ही गांव में पहुंचे। वहां देखा एक व्यक्ति झगड़े में गंभीर रूप से घायल पड़ा था। खून से लथपथ था। कोई विकल्प न होने और घायल की स्थिति को देखते हुए सिपाहियों ने हौसला दिखाया।
अभी पढ़ें – सोनाली फोगाट केस में जल्द खुलेगा राज! पुलिस ने फोन, लैपटॉप चोरी करने के आरोपी को दबोचा
पूरे जिले में हो रही है सिपाहियों की चर्चा
इसके बाद सिपाहियों ने घायल को चारपाई पर लिटाया और चारपाई को कंधों पर उठाकर एक किमी दूर पुलिस की गाड़ी तक लेकर आए। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसकी जान बच सकी। वहीं गांव में दो पक्षों में हुए झगड़े के मामले में भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मामले की जानकारी होने पर बांदा के एसपी ने सिपाहियों की तारीफ की है। हेड कांस्टेबल जगदीश, कांस्टेबल विनोद कुमार और कांस्टेबल भरत कुमार की चर्चा पूरे जिले में है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
16 mins ago'यह मर्डर नहीं, आत्महत्या थी', इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे का वीडियो आया सामने
41 mins agoUP में आज से नया नियम लागू, मिठाई के ट्रे पर लिखनी होगी Expiry Date
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
2 hrs agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
12 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
13 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
15 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
15 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines